फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में बंगाली बाला की तरह होना है तैयार तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

Sun, 06 Oct 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दुर्गा पूजा में बंगाली बाला की तरह ही अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
Durga Puja Look: दुर्गा पूजा का इंतजार लोग सालभर करते हैं। अब तो पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूरे देशभर में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। इस दौरान गली-मोहल्लों में बड़े-बड़े पंडाल लगाकर वहां मां दुर्गा की स्थापना की जाती है। स्थापना के बाद लोग वहां सच्चे मन से माता रानी की पूजा करते हैं। इस दौरान महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं।

दुर्गा पूजा का सबसे ज्यादा उत्साह पश्चिम बंगाल में देखने को मिलता है, ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि वो पारंपरिक बंगाली तरह से ही तैयार हों। अगर आप दुर्गा पूजा में बंगाली बाला की तरह ही अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। दरअसल, बंगाली अंदाज में तैयार होने के लिए आपको कुछ चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है, उसी से आपका लुक कंप्लीट होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
लाल पार साड़ी है सबसे अहम

अपने लुक को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल की पारंपरिक लाल पार साड़ी अवश्य पहनें। पूजा के दौरान ये साड़ी पहनना काफी शुभ माना जाता है। पश्चिम बंगाल में शादी के वक्त भी महिलाएं यही साड़ी पहना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी अपने लिए ऐसी ही साड़ी खरीद लें, ताकि आपका लुक पारंपरिक बंगाली लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
हाथों में पहनें चूड़ियां

अगर पारंपरिक बंगाली लुक कैरी करने का प्लान कर रही हैं तो उसके साथ हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनें। इस दौरान लाल या मैरून रंग की चूड़ी ही आपके लुक को पूरा करेगी। अगर चूड़ी नहीं है तो आप गोल्ड के कड़े कैरी कर सकती हैं। 

4 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
गोल्ड ज्वेलरी लगेगी प्यारी

अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें। यदि आपके पास सोने के आभूषण नहीं हैं तो गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी भी आप कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा पर्ल बेस्ड ज्वेलरी भी आपकी खूबसूरती को एलीगेंट लुक देने का काम करेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
माथे पर बिंदी है जरूरी

बंगाली लुक को पूरा करने के लिए माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी काफी मदद करेगी। अपने चेहरे के आकार के हिसाब से बिंदी का चयन करें। यदि चेहरा छोटा है, तो आप माथे पर छोटी लाल बिंदी लगाएं। बड़े चेहरे पर आप बड़े आकार की बिंदी भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
पैरों में आलता

ये सबसे अहम चीज है। बंगाली लुक कैरी करते समय इसे तो कतई न भूलें। पैरों में आलता आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगा। इसके साथ-साथ उसी आलते से अपने हाथों पर भी आप मेहंदी लगा सकते हैं। पैरों में पायल भी जरूर पहनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें