फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Fourth Day Colour: मां कूष्मांडा की पूजा के लिए ये रंग माना जाता है शुभ, नवरात्रि के चौथे दिन पहनें

Sun, 06 Oct 2024 08:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस रंग के कपड़े आज के दिन शुभ माने जाते हैं। ऐसे में मां कूष्मांडा की पूजा से पहले अपनी वॉर्डरोब से नीले रंग के आउटफिट को निकाल कर तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
1 of 6
नीले कपड़े - फोटो : Instagram
Shardiya Navratri 2024 4th Day Colour: आज नवरात्रि का चौथा दिन है। प्रतिदिन माता के नौ अलग  अलग स्वरूपों की पूजा होती है। आज देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की आराधना का दिन है। मां कूष्मांडा का स्वरूप बेहद आकर्षक और अलौकिक है। अष्टभुजा देवी कूष्मांडा को नीला रंग बेहद प्रिय है। मान्यता है कि नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की उपासना के लिए नीले रंग के वस्त्र पहनने से देवी प्रसन्न होती हैं। इस रंग के कपड़े आज के दिन शुभ माने जाते हैं। ऐसे में मां कूष्मांडा की पूजा से पहले अपनी वॉर्डरोब से नीले रंग के आउटफिट को निकाल कर तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

2 of 6
Kurta Payjama - फोटो : instagram
लड़कों के वार्डरोब में नीले रंग के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। त्योहार का मौका है तो नीले रंग का कुर्ता पैयजामा आकर्षक और अलग लुक दे सकता है।  इसके अलावा चाहें तो नीले रंग की शर्ट भी पहन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Kurta Payjama - फोटो : instagram
आप चाहें तो ऑल ब्लू लुक न अपनाकर अपने आउटफिट पर नीले रंग की आफ कोटी को पहन सकते हैं। इस तरह का लड़के मौके के अनुरूप अधिक प्रभावशाली लुक अपना सकते हैं और पूजा में देवी मां को प्रसन्न कर सकते हैं।  

4 of 6
latest design of Lehenga - फोटो : instagram
नवरात्रि के चौथे दिन अगर आप मंदिर या किसी धार्मिक इवेंट का हिस्सा बन रहे हैं तो माधुरी दीक्षित की तरह नीले रंग का लाइट वेट लहंगा अपना सकते हैं। ये पारंपरिक और एथनिक लुक को पूरा करेगा और आपको दूसरों से अलग भी दिखाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
Outfit For Dandiya Night - फोटो : instagram
इस तरह का क्राॅप टाॅप और स्कर्ट भी आपको पारंपरिक के साथ माॅर्डन लुक दे सकता है। ये पहनने में सहज और आकर्षक लगेगा। डांडिया नाइट्स या गरबा खेलने जाना चाहते हैं तो इस लुक को आसानी से अपनाकर बेहद स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saree Collection - फोटो : instagram
साड़ी तो हर मौके के लिए बेस्ट होती है। कंगना रणौत की तरह इस तरह की हल्की लेकिन खूबसूरत प्रिंट की साड़ी को भी नवरात्रि के चौथे दिन पहनकर मां कूष्मांडा की पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें