Kanya Pujan 2024: शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसी वजह से इन नौ दिनों हर घर में मां दुर्गा की पूजा होती है। नौ दिन पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ बहुत से लोग तो पूरे नौ दिन व्रत-उपवास भी रखते हैं।
नौ दिन व्रत रखने के बाद कोई अष्टमी के दिन तो कोई नवमी के दिन कन्या पूजन करके व्रत का पारण करता है। व्रत के पारण से पहले नौ कन्याओं को हलवा पूड़ी खिलाने की प्रथा है। इस दिन कन्याएं माता रानी का रूप धर के कन्या पूजन को जाती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी कन्या है, जिसे आप कन्या पूजन में बैठाने वाली हैं, तो उसे खास तरह से तैयार कर सकती हैं। यहां हम आपको आपकी नन्हीं कन्या के लिए कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं।