फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Pujan 2024: बिटिया रानी को बैठाना है कन्या पूजन में तो उसे ऐसे करें तैयार

Fri, 11 Oct 2024 08:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 अगर आपके घर में भी कन्या है, जिसे आप कन्या पूजन में बैठाने वाली हैं, तो उसे खास तरह से तैयार कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कन्या पूजन 2024 - फोटो : instagram
Kanya Pujan 2024: शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसी वजह से इन नौ दिनों हर घर में मां दुर्गा की पूजा होती है। नौ दिन पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ बहुत से लोग तो पूरे नौ दिन व्रत-उपवास भी रखते हैं। 

नौ दिन व्रत रखने के बाद कोई अष्टमी के दिन तो कोई नवमी के दिन कन्या पूजन करके व्रत का पारण करता है। व्रत के पारण से पहले नौ कन्याओं को हलवा पूड़ी खिलाने की प्रथा है। इस दिन कन्याएं माता रानी का रूप धर के कन्या पूजन को जाती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी कन्या है, जिसे आप कन्या पूजन में बैठाने वाली हैं, तो उसे खास तरह से तैयार कर सकती हैं। यहां हम आपको आपकी नन्हीं कन्या के लिए कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
शरारा पहनाएं - फोटो : instagram
शरारा पहनाएं

पूजा के समय पीले रंग का आउटफिट पहनना अच्छा माना जाता है। ऐसे में अपनी बिटिया को ऐसा पीले रंग का शरारा पहनाएं। पीले रंग के शरारा सूट के साथ अपनी बच्ची को दुपट्टा गुलाबी रंग का दुपट्टा पहनाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
लहंगा पहनाएं - फोटो : instagram
लहंगा पहनाएं

अगर आपकी बिटिया रानी के पास लहंगा है तो उसे कन्या पूजन के दौरान लहंगा ही पहनाएं। पूजा के दौरान जब कन्या लहंगा पहनती हैं, तो वो बिल्कुल माता रानी का रूप दिखती हैं। ऐसे में उन्हें लहंगा ही पहनाएं। 

4 of 7
स्कर्ट और टॉप - फोटो : instagram
स्कर्ट और टॉप

अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए आप इस तरह की स्कर्ट टॉप खरीदें और उसे पहनाएं। इसके साथ उन्हें हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनाएं, ताकि वो प्यारी दिखें। आजकल हर साइज की चूड़ियां बाजार में मिलती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
बांधनी स्कर्ट - फोटो : instagram
बांधनी स्कर्ट

अगर आपके पास बांधनी दुपट्टा है तो उससे आप अपनी बिटिया की स्कर्ट तैयार करें। इसके साथ उन्हें टीशर्ट पहनाएं, ताकि वो क्यूट और प्यारी सी दिखें। इसके साथ उन्हें मैचिंग हेयर बैंड लगाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
स्टिच्ड साड़ी - फोटो : instagram
स्टिच्ड साड़ी 

बाजार में आजकल बच्चों के लिए भी स्टिच्ड साड़ी मिलती है। ऐसे में आप भी अपनी बिटिया के लिए ऐसी लाल पार साड़ी खरीदें और उसे पहनाएं। ताकि आपका लुक अच्छा दिखेगा। अगर आपकी बिटिया के बाल लंबे हैं तो उसके बालों में जूड़ा बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पहनाएं सूट - फोटो : instagram
पहनाएं सूट

आप अपनी बिटिया को को कन्या पूजन में इसी तरह का पटियाला सूट पहनाएं। इस पटियाला के साथ डार्क रंग का दुपट्टा अटैच करें, ताकि वो देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगें। इसके साथ उन्हें मैचिंग हेयर क्लिप्स लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें