फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja Look: जानें क्या होती है लाल पार साड़ी, जिसे दुर्गा पूजा में पहनना माना जाता है शुभ

Tue, 08 Oct 2024 07:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दुर्गा पूजा में बंगाल की पारंपरिक लाल पार साड़ी पहनना चाहती हैं, तो पहले इसके बारे में जान लें। इससे आपका लुक और प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
Durga Puja Look: बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए लोग सबसे ज्यादा उत्साहित रहते हैं। वहां मां दुर्गा की पूजा सच्चे मन और पूरे उत्साह से की जाती है। इस पूजा में जगह-जगह मां दुर्गा का पंडाल सजाया जाता है, जिसमें माता रानी की बड़ी-बड़ी मूर्तियों की स्थापना की जाती है।

बहुत सी जगहों पर तो थीम के आधार पर माता रानी का पंडाल सजाया जाता है। इस दौरान महिलाएं सबसे ज्यादा उत्साहित होती हैं, क्योंकि ये उनके लिए सजने और संवरने का अच्छा मौका होता है।

ऐसे में अगर आप दुर्गा पूजा में बंगाल की पारंपरिक लाल पार साड़ी पहनना चाहती हैं, तो पहले इसके बारे में जान लें। इससे आपका लुक और प्यारा दिखेगा। यहां हम आपको न सिर्फ लाल पार साड़ी की खासियत बताएंगे, बल्कि उसे पहनने का सही तरीका भी हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
क्या होती है लाल पार साड़ी

लाल पार साड़ी बंगाल की पापंरपरिक साड़ी है, जिसे वहां की महिलाएं पूजा-पाठ और शादी विवाह में पहनना पसंद करती है। खासतौर पर जब बात आती है दुर्गा पूजा की, तब तो महिलाएं यही साड़ी पहनती हैं। आमतौर पर यह साड़ी सफेद रंग की होती है और इसके किनारों पर लाल रंग के मोटा सा बॉर्डर होता है।
विज्ञापन

3 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
रंग का खास महत्व

साड़ी का लाल रंग नारी शक्ति और सफेद रंग शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से महिलाओं में गरिमा और शालीनता झलकती है। ये साड़ियां अक्सर सूती, तांत या सिल्क (रेशम) से बनी होती हैं। जिसकी वजह से ये काफी आरामदायक होती हैं। 

4 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
पहनने का तरीका

किसी भी साड़ी को पहनने से पहले हमेशा पेटीकोट और ब्लाउज पहना जाता है। ऐसे में इसे पहनने से पहले भी आप ब्लाउज और पेटीकोट पहन लें। अब लाल पार साड़ी को कमर पर दाईं तरफ से लपेटना शुरू करें। पल्लू को पीछे की तरफ रखें और बाकी साड़ी को कमर के चारों ओर एक चक्कर पूरा करते हुए लपेट लें। साड़ी को अब पेटीकोट में अच्छी तरह से टच इन कर लें, ताकि ये निकले नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
अब बचे हुए कपड़े से 5-7 इंच की चौड़ी प्लीट्स बनानी शुरू करें। साड़ी के निचले हिस्से में प्लीट्स बनाते समय ध्यान दें कि वे एकसमान हों। बनाने के बाद इन प्लीट्स को अपने पेटीकोट में आगे की तरफ अंदर घुसा लें। ध्यान रखें ये एक समान रहें, वरना पेट मोटा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुर्गा पूजा लुक - फोटो : instagram
पारंपरिक बंगाली स्टाइल में पल्लू को आगे से उल्टा लपेटा जाता है और कंधे से बांध लिया जाता है ताकि लाल बॉर्डर का हिस्सा कंधे और पीठ पर अच्छे से दिख सके। बस इसी प्रकार से साड़ी का पल्लु अटैच करें और इस पर पिन लगा लें, ताकि ये निकले नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें