फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 6 Colour: मां कात्यायनी की पूजा में पहनें हरे रंग के कपड़े, यहां देखें इसके विकल्प

Tue, 08 Oct 2024 06:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मां दुर्गा के छठे स्वरूप को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनकर बैठें। 
विज्ञापन
1 of 6
मां कात्यायनी की पूजा में पहनें हरे रंग के कपड़े - फोटो : instagram
Navratri Day 6 Colour: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस साल 08 अक्टूबर, 2024 दिन मंगलवार को देवी दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा की जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां दुर्गा के इस स्वरूप का अवतार कात्यायन ऋषि की पुत्री के रूप में हुआ था, इसी वजह से उनका नाम कात्यायनी है।

ऐसी मान्यता है कि जो भक्त देवी के इस रूप की पूजा भक्ति भाव के साथ करते हैं, उन्हें सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप मां दुर्गा के छठे स्वरूप को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनकर बैठें। यहां हम आपको हरे रंग के आउटफिट के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मां कात्यायनी की पूजा में पहनें हरे रंग के कपड़े - फोटो : instagram
शेरवानी

अक्सर लड़कों के पास इस तरह का आउटफिट होता ही है। अगर आपके पास भी हरे रंग की शेरवानी है तो मां कात्यायनी की पूजा में हरे रंग की शेरवानी पहनें। इसके साथ सफेद रंग की चूड़ीदार पायजामी पहनकर अपने लुक को पूरा करें। 
विज्ञापन

3 of 6
मां कात्यायनी की पूजा में पहनें हरे रंग के कपड़े - फोटो : instagram
हरा और गोल्डन कुर्ता

अगर आपके पास इस तरह का कुर्ता है, तो इसे आप मां कात्यायनी की पूजा में पहन सकते हैं। इसके साथ सफेद रंग की धोती पहनकर अपने लुक को पूरा करें। ऐसे कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामी ज्यादा अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में धोती ही पहनें। 

4 of 6
मां कात्यायनी की पूजा में पहनें हरे रंग के कपड़े - फोटो : instagram
हरे रंग की साड़ी

अगर पूजा में साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो इससे बेहतर कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। आप मां कात्यायनी की पूजा में हरे रंग की बांधनी साड़ी कैरी कर सकती हैं। एक तो इस पूजा के लिए हरा रंग ही शुभ होता है, दूसरा पूजा में बांधनी प्रिंट की साड़ी काफी अच्छी रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
मां कात्यायनी की पूजा में पहनें हरे रंग के कपड़े - फोटो : instagram
अनारकली सूट

किसी भी पूजा में पहनने के लिए अनारकली सूट सबसे सही विकल्प रहता है। अनारकली सूट का लुक देखने में भी प्यारा लगता है और इसे पहनकर आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। ऐसे में आप भी मां कात्यायनी की पूजा में हरा अनारकली सूट पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां कात्यायनी की पूजा में पहनें हरे रंग के कपड़े - फोटो : instagram
पैंट और कुर्ता

आप अगर दुपट्टे वाला सूट कैरी नहीं कर पाती हैं तो इस तरह का कुर्ता और पैंट कैरी करें। ये काफी आरामदायक भी रहेगा। इसके साथ बालों को खुला छोड़ने की जगह आप हाफ टाई कर सकती हैं। आपका ये लुक काफी सादगी भरा लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें