रूबी शुक्ला
Makeup Tips For Garba Night: शारदीय नवरात्रि में माता के आगमन से तो श्रद्धालुओं के मन में उत्साह बना ही हुआ है, साथ ही साथ डांडिया और गरबा नाइट को लेकर भी लोग काफी उत्साहित हैं। नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही लोग गरबा और डांडिया नाइट की तैयारियां शुरू कर देते हैं।
अगर आप भी गरबा नाइट का हिस्सा बनने जा रही हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ अलग खास टिप्स, जिससे आप अपने गरबा लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप चाहे जितना डांस करें, पसीना भी आपके मेकअप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आइए आपको भी इन 7 मेकअप टिप्स के बारे में बताते हैं।