फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: सुहाना खान ने काले रंग की ड्रेस में दिखाई स्लिम फिगर, कजिन के साथ दे रहीं पोज

Mon, 17 Jan 2022 06:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अक्सर ही फैंस के साथ अपनी तस्वीर साझा करती हैं। विदेश में पढाई कर रहीं सुहाना इन तस्वीरों में काफी बोल्ड नजर आती हैं। जिसे देख अंदाजा लगा सकते हैं कि ये स्टार किड किसी भी मामले में बाकियों से कम नही है। वहीं इन तस्वीरों में सुहाना का फैशन सेंस भी नजर आता है। जिसे देख पता चलता है कि वो किसी स्टाइल डीवा से कम नही हैं। स्टार किड्स की लंबी लिस्ट में वो सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसमे वो अपनी कजिन और खास दोस्त आलिया छिब्रा को बर्थडे विश कर रही हैं। कजिन के साथ ली सेल्फी और मिरर सेल्फी में काले रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस को पहने दिख रही हैं। ब्लैक लेदर की इस ड्रेस की डिजाइन काफी बोल्ड है। ऑफ शोल्डर होने के साथ ही इसमे नीचे की तरफ से कटआउट डिटेलिंग भी की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इसी के साथ ही इस ट्यूब ड्रेस में सुहाना अपनी परफेक्ट कर्वी फिगर भी फ्लांट कर रही हैं। बात करें मेकअप की तो सुहाना पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ ही बालों में स्लीक पोनीटेल बनाएं दिख रही हैं। वहीं उनके क्यूट सी स्माइल हर किसी का ध्यान खींच रही है। वहीं उनकी कजिन भी कम स्टाइलिश नही हैं। कजिन ने चेरी ब्राउन कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। 

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सुहाना अक्सर ही अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जिसमे उनका बोल्ड लुक नजर आता है। पिछले दिनों ही सुहाना ने ब्लैक लेपर्ड प्रिंट की ड्रेस में तस्वीर साझा की थी। स्पेगेटी स्ट्राईप और प्लजिंग नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ वो पोज दे रही थीं। जिसमे उनके खुले बाल और मिनिमम मेकअप अट्रैक्टिव दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram
यहीं नहीं सुहाना अक्सर अपनी मेकअप स्किल्स को भी दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में वो कई बार अपने खास मेकअप लुक को फ्लांट कर चुकी हैं। जिसे उनके फैंस पसंद करते हैं। बता दें कि सुहाना खान ने एक बार रंगभेद को लेकर पोस्ट की थी। जिसमे उन्होंने रंग को लेकर ट्रोल करने वालों को लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें