सारा अली खान पहले भी लहंगे पहनकर फोटोशूट करवा चुकी हैं। उनपर ट्रे़डिशनल लुक अच्छा लगता है। हालांकि वे वेस्टर्न में भी खूब अच्छी लगती हैं। इस बार फिर सारा लहंगे में नजर आ रही हैं और उनके इस लुक को खूब पसंद भी किया जा रहा है क्योंकि लहंगा बहुत खूबसूरत है और साथ ही बड़े दिनों बाद वे इस तरह के ड्रेसअप में फोटोशूट करवाती हुईं नजर आ रही हैं। उन पर यह लुक खूब फब भी रहा है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से इसे पहना है। इन तस्वीरों को न सिर्फ उनके प्रशंसक पसंद कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड में भी इनके खूब चर्चे हैं। सारा नई अभिनेत्रियों में बहुत जल्दी अपने काम और अदाओं से लोगों का दिल जीत लेने वालों में से एक हैं। वे एक से बढ़कर एक लुक्स कैरी करती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सारा का मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया खूबसूरत लहंगा।