फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते-झड़ते बालों से हैं परेशान? तो नारियल तेल का करें इन 3 तरीकों से इस्तेमाल, मिल सकते हैं घने काले लंबे बाल

Mon, 12 Jul 2021 04:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के दौर में हर कोई फैशन करना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वो अच्छा दिखे, सबसे अलग दिखे और जहां भी जाए लोग उसके ड्रेसिंग सेंस से लेकर उसकी खूब तारीफ करें आदि। लोग खुद को अच्छा दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और खासतौर पर महिलाएं इनका इस्तेमाल काफी ज्यादा करती हैं। लेकिन सबकुछ एकदम ठीक करने के बाद भी एक समस्या हमेशा ही महिलाओं को परेशान करती है, और वो है उनके गिरते-झड़ते सिर के बाल। वैसे तो हमेशा ही महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन बारिश के मौसम में बाल काफी ज्यादा टूटते हैं। ऐसे में महिलाएं कई तरह के महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार इनसे भी कुछ फर्क नजर नहीं आता है। इसलिए आप एक बार नारियल तेल को भी अपना सकते हैं, क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके साथ नारियल के तेल को मिलाकर अगर बालों पर लगाया जाए तो इससे आपको फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
alovera - फोटो : istock
एलोवेरा के साथ

नारियल तेल को एलोवेरा के साथ आप लगा सकते हैं। इसमें आपको चाहिए:- 


-लगभग तीन चम्मच एलोवेरा
-लगभग पांच चम्मच टी ट्री ऑयल
-लगभग तीन चम्मच नारियल तेल।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऐसे तैयार करके लगाएं
  • आपको इन सबको अच्छे से मिला लेना है और रात को सोने से दो घंटे पहले बालों और स्कैल्प पर लगाना है। इसके बाद इसे धो लें। 

मिलेगा ये फायदा
  • एलोवेरा में पाए जाने वाले प्रोटियोलिटिक एंजाइम्स स्कैल्प की डैड स्किन को ठीक करने में मदद करते हैं। वहीं, टी ट्री ऑयल में पाए जाने वाले गुण पोर्स को ओपन करने में मदद करते हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले के साथ

इसके लिए आपको चाहिए:-


-एक चम्मच शहद
-दो चम्मच नारियल का तेल
-दो चम्मच पका हुआ मैश किया हुआ केला।
विज्ञापन

5 of 7
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे तैयार करके लगाएं
  • आपको करना ये है कि इन सबको एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिला लें, और फिर अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। फिर आखिर में लगभग दो घंटे बाद माइड शैंपू और गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें।

मिलेगा ये फायदा
  • केले में पाए जाने वाला नेचुरल तेल आपके बालों को हेल्दी और सॉफ्ट रखने में मदद करेगा। दूसरी तरफ शहद आपके बालों को झड़ने से बचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
दही के फायदे - फोटो : iStock
दही के साथ

ये चीजें चाहिए:-


-एक कप दही
-लगभग 7 चम्मच नालियल का तेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे तैयार करके लगाएं
  • आपको इसे लगाने के लिए करना ये है कि पहले एक कटोरी में दही और नारियल तेल को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे अपने बाल और स्कैल्प दोनों जगह पर अच्छे से लगा लें। वहीं, जब आधा घंटा हो जाए, तो इसके बाद आप इसे पानी से धो सकते हैं।

मिलेगा ये फायदा
  • दही में पाए जाने वाले तत्व आपके बालों को झड़ने से रोकने में और स्कैल्प को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं। दूसरी तरफ नारियल तेल प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने का काम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें