फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के बाद सारा अली खान का दिखा ये ग्लैमरस लुक, बोल्डनेस देख फैंस की खुली रह गईं आंखें

Mon, 04 Oct 2021 12:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने अलग-अलग लुक की वजह से सारा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी बिकिनी लुक में सारा अली खान बीच पर मस्ती करती नजर आ जाती हैं, तो कभी बर्फीली पहाड़ियों पर ओवर कोट पहने दिख जाती हैं। हाल ही में एक ग्लोबल इवेंट में सारा अली खान देसी अंदाज में मल्टीकलर साड़ी पहन कर पहुंची तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हुई। सारा अली खान अभी तक अपने देसी अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं थीं कि अब उन्होंने फिर से अपने नए लुक से हलचल मचा दी है। इस बार सारा अली का लुक बेहद बोल्ड और ग्लैमरस है। सारा अली की तस्वीरें सामने आईं तो फैंस ने उन्हें 'आग' तक कह डाला। सारा अली खान का ये नया लुक आपको भी पसंद आ सकता है। अगली स्लाइड में देखते हैं सारा अली खान का बोल्ड लुक। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान अपने साड़ी लुक के बाद अब इस तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। बोल्ड अंदाज में सारा ने फोटोशूट कराया है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि सारा ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है। सारा अली खान के शर्ट के बटन खुले हुए हैं। वहीं अंदर उन्होंने काले रंग की इनर पहन रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली के दिलकश पोज फैंस को उनपर से नजर हटाने से रोक रहे हैं। सारा ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला छोड़ा है जो बिखरे हुए हैं। वहीं नो मेकअप लुक कैरी किया हुआ है।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
इसके पहले सारा अली खान ने गाजरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर कई और रंगों के प्रिंट बने हुए हैं। सारा की इस साड़ी में कुछ लाइनें भी लिखी हुईं है। सारा की साड़ी में अमिताभ बच्चन की फिल्म का डायलॉग 'मेरे पास मां हैं' लिखा हुआ है, जो सभी को ध्यान खींच रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
अपने साड़ी लुक को पूरा करने के लिए सारा ने साड़ी से मैच करती हुई गाजरी और पीली चूड़ियां पहनी है। साथ ही झुमके कैरी किए हैं। हल्का मेकअप और माथे में छोटी सी बिंदी उनके ट्रेडिशनल लुक को जस्टिफाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें