फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीदा शेख का ये सूती वनपीस है एकदम परफेक्ट, मौसम के अनुसार है ड्रेसअप 

Fri, 07 May 2021 04:33 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संजीदा ने अपनी एक बहुत प्यारी तस्वीर डाली है - फोटो : social media

संजीदा शेख को उनकी खूबसूरती के कारण टेलीविजन इंडस्ट्री में जाना जाता है। संजीदा जितनी ही सुंदर हैं, उनकी अदाकारी भी उतनी ही शानदार है। एक हसीना थी जैसे सीरियल में दुर्गा का किरदार निभाकर उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता। संजीदा शेख सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। आए दिन वो एक से बढ़कर एक कपड़े पहनकर अपनी तस्वीरें डालती रहती हैं। हाल ही में भी संजीदा ने अपनी एक बहुत प्यारी तस्वीर डाली है, जिसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। अगली स्लाईड्स से देखिए संजीदा का यह ड्रेस। 

 



 

 




 
विज्ञापन

2 of 5
संजीदा शेख का लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेस
संजीदा ने शॉर्ट एवं स्वीट वनपीस पहना हुआ है। इस ड्रेस का रंग क्रीम कलर का है। ड्रेस में गले पर आगे से वी कट दिया हुआ है। लेग पर भी खूबसूरत सा डिजाइन लेकर कट है। दाईं ओर नारंगी ओर रानी कलर के धागों से दो फूल बने हुए हैं। इस ड्रेस का साधारण लुक ही इस ड्रेस का मुख्य आकर्षण है। 

 

विज्ञापन

3 of 5
चेहरे पर सामान्य एक्सप्रेशंस हैंं - फोटो : instagram

अंदाज है एकदम जबरदस्त
संजीदा इस ड्रेस में सिंपल खड़े होकर पोज दे रही हैं। चेहरे पर सामान्य एक्सप्रेशंस हैंं, न ही वे इसमें मुस्करा रही हैं या न ही कोई अन्य भाव-भंगिमा बना रही हैं। वे हाथों को शरीर के पास रखकर बस सीधे पोज दे रही हैं, जो कि वाकई बेहद अच्छा लग रहा है। 

4 of 5
बालों का रंग उनपर खूब अच्छा लग रहा है - फोटो : instagram

बाल लग रहे हैं बहुत अच्छे
एक सामान्य लड़की की तरह ही संजीदा ने अपने बाल जमाए हैं। उन्होंने बालों के साथ कुछ ज्यादा प्रयोग नहीं किए हैं। उनके बालों का रंग उनपर खूब अच्छा लग रहा है। बालों को खोलकर सीधे जमाया हो। मेकअप भी एकदम लाईट है। उनकी स्कीनटोन के अनुसार लिपशेड भी उनपर अच्छा लग रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस लुक को देखकर प्यारी कहा है - फोटो : instagram
प्रशंसकों को पसंद आ रहा है लुक
संजीदा का यह लुक गर्मियों के अनुसार एकदम परफेक्ट है। प्रशंसक लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। संजीदा ने इस लुक के साथ एक नीला दिल भी पोस्ट किया हुआ है। अधिकतर लोगों ने उनके इस लुक को देखकर प्यारी कहा है, साथ ही उनकी त्वचा की तारीफ भी की है। तस्वीर में संजीदा ने ब्लर बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें