फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट का फ्लोरल ड्रेस में दिखा क्यूट अंदाज, सिंपल लुक में भी खींच लिया हर किसी का ध्यान

Thu, 06 May 2021 06:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट की क्यूटनेस ना केवल देसी लुक में नजर आती है। बल्कि जब भी वो किसी वेस्टर्न कपड़ों में होती हैं तो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। इन दिनों आलिया भट्ट की तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसमे वो फूलों वाली ड्रेस पहने इतरा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
वैसे तो आलिया फैशन के मामले में हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहती हैं। हर बार वो अलग अंदाज और लुक के नजर आती हैं। जिसमे उन्हें लोगों की तारीफ भी खूब मिलती है। इस बार जब वो अपनी सहेली के फैशन लेबल समर समवेयर के कलेक्शन में रेडी हुईं तो उनका सिंपल सा लुक दिल चुराने वाला नजर आया।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने सफेद रंग की रैप पैटर्न वाली ड्रेस का चुनाव किया था। जिस पर फूलों वाले प्रिंट बने थे। क्रेप फ्रैबिक से तैयार इस प्लजिंग नेकलाइन वाले अटायर की मिड काल्फ लेंथ इसे कंप्लीट लुक दे रही थी। वहीं बेल स्लीव इसे क्लासी टच दे रहा था। 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया ने इस खूबसूरत सी मिडी ड्रेस को अपने पसंदीदा लो बन और गोल्डन हूप्स के साथ मैच किया था। जबकि मिनिमम मेकअप न्यूड शेड लिपस्टिक और उनकी प्यारी सी स्माइल पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी। वहीं बात करें फुटवियर की तो सिंपल लुक के साथ ब्लू कलर की सिंपल सी फ्लैट ऐड की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
सबसे खास बात कि आलिया की ये समर फ्लोरल ड्रेस फैशनेबल लड़कियों के बजट में भी आ जाएगी। इस रैप पैटर्न की मिडी ड्रेस की कीमत मात्र 4,472 रुपये है। जिसे कोई भी फैशनेबल लड़की लेटेस्ट लुक के लिए खर्च करने से नहीं कतराएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें