लड़कियां अपने लुक्स के साथ जरा भी समझौता नहीं करना चाहती। कपड़े से लेकर फुटवियर और मेकअप सबकुछ वो परफेक्ट ही चाहती हैं। लेकिन बात जब बालों की आती है तो वो इसमे किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट से कतराती है। हर बार वो वहीं बोरिंग से खुले बालों में तैयार हो जाती है। जिससे पूरा लुक एक जैसा लगता है और कुछ भी नयापन नजर नहीं आता।
कई बार लुक में बदलाव के लिए लड़कियां बालों को छोटा करवा लेती हैं। लेकिन छोटे बालों के साथ वो इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक को कैरी नहीं कर पाती। तो आज हम कुछ ऐसे हेयरस्टाइल के बारे में बताएंगे। जिन्हें आप छोटे बालों में बनाकर इंडियन वियर के साथ मैच कर सकती हैं। वहीं कुछ हेयरस्टाइल वेस्टर्न लुक को मैच करेंगे। तो चलिए जानें कौन से हैं वो हेयरस्टाइल।