फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangeet Outfit Idea: संगीत में ऐसे आउटफिट देंगे आपको स्टाइलिश लुक, देखें क्या है आज-कल ट्रेंड में

Fri, 28 Apr 2023 10:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर में भी शादी है और अभी तक आपने संगीत का आउटफिट डिसाइड नहीं किया है तो आपको इस खबर में हम नए ट्रेंडिंग आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Sangeet Outfit Idea - फोटो : instagram
Sangeet Outfit Idea : हर किसी की शादी में संगीत सेरेमनी काफी अहम होती है। पहले के समय में संगीत सिर्फ ढोलक बजकर हो जाता था, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में संगीत काफी बड़े स्तर पर होता है। अब स्टेज पर डेकोरेशन के साथ-साथ दावत का भी आयोजन होता है। संगीत में दुल्हा और दुल्हन के साथ-साथ दोनों के परिवार के लोग डांस करते हैं। संगीत के कार्यक्रम में दुल्हा-दुल्हन के अलावा बाकी लोगों का भी आउटफिट भी काफी मायने रखता है। आज का लेख इसी के ऊपर है।

दरअसल, अगर आपके घर में भी शादी है और अभी तक आपने संगीत का आउटफिट डिसाइड नहीं किया है तो आपको इस खबर में हम नए ट्रेंडिंग आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे टिप्स लेकर आप संगीत के हिसाब से अपने आउटफिट का चयन कर सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Sangeet Outfit Idea - फोटो : instagram
अनारकली सूट

इय तरह का अनारकली सूट तो वैसे भी हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। इसके साथ आप रेड लिप्स के साथ हल्का डार्क मेकअप करें। आप खुले बालों में अपना ये लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sangeet Outfit Idea - फोटो : instagram
कैरी करें इंडो वेस्टर्न लुक

रश्मिका मंदाना जैसा इंडो वेस्टर्न लुक देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इस इंडो वेस्टर्न लुक को लाइट मेकअप के साथ ही कैरी करें। इसे पहन कर आपको डांस करने में भी आसानी रहेगी। 

4 of 5
Sangeet Outfit Idea - फोटो : instagram
बेस्ट रहेगा जंपसूट 

संगीत के हिसाब से आप इस तरह का जंपसूट तैयार कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है। अगर आप ऐसा लुक कैरी करेंगी तो कंफर्टेबल भी रहेंगी। इस लुक के लिए ब्राइट रंगों को ही चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sangeet Outfit Idea - फोटो : instagram
बेस्ट ऑप्शन है लहंगा

लहंगा वैसे भी संगीत के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप इस तरीके का लहंगा अपने लिए बनवा सकती हैं। इसके साथ गले में हैवी नेकपीस पहनें, पर कानों में छोटे ईयररिंग्स ही बेस्ट लगेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें