फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज डे 2024: खास दिन जा रही हैं पार्टनर से मिलने तो पहनें इस तरह की गुलाबी ड्रेस, होगी तारीफ

Wed, 07 Feb 2024 09:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप रोज डे के दिन अपने पार्टनर को खुश करना चाहती हैं, तो गुलाबी रंग की ड्रेस पहनकर डेट पर जा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रोज डे - फोटो : instagram
जनवरी के महीने के बाद फरवरी का महीना आता है, जिसका लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। दरअसल, ये महीना प्यार का होता है, क्योंकि इसी महीने वैलेंटाइन वीक आता है। वैलेंटाइन वीक का इंतजार प्रेमी जोड़े सालभर करते हैं।

वैलेंटाइन वीक में लोग अपने-अपने प्यार को इंप्रेस करने के लिए जी-तोड़ कोशिश करते हैं। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन सात फरवरी को होता है, और इस दिन रोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

अगर आप इस दिन अपने पार्टनर को इंप्रेस करने का सोच रही हैं, तो हम आपको इसका एक तरीका बताने जा रहे हैं। आप रोज डे के दिन गुलाबी ड्रेस पहनकर अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकती हैं। गुलाबी ड्रेस के कुछ विकल्प हम आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी रोज डे के दिन अपना जलवा दिखा सकें।
विज्ञापन

2 of 7
रोज डे - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस

ग्लैमरस लुक के लिए आप इस तरह की गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसके साथ पैरों में हाई हील्स जरूर पहनें। आपका लुक उसी से पूरा होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
रोज डे - फोटो : instagram
गाउन

अगर आप डेट नाइट पर जा रही हैं, तो इस तरह का गुलाबी रंग का गाउन आपके लिए बेहतर विकल्प है। इस लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को हल्का कर्ल जरूर करें। 

4 of 7
रोज डे - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

अगर आपको बॉस लेडी लुक कैरी करना पसंद है, तो इस तरह का गुलाबी रंग का को-ऑर्ड सेट आप पहनकर अपने पार्टनर के सामने जा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रोज डे - फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस

आपको इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इसे पहनकर आप दिन और रात दोनों समय घूमने जा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रोज डे - फोटो : instagram
मिडी

अगर आप आरामदायक कपड़ों को प्राथमिकता देती हैं, तो करीना कपूर की तरह से ड्रेस आप कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो इसके साथ जूते भी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोज डे - फोटो : instagram
जमसूट

अगर आपको जमसूट पहनने में परेशानी नहीं होती तो इसे पहनकर आप अपना बॉस लेडी अवतार दिखा सकती हैं। इसके साथ बालों में पोनीटेल ही बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें