फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Fashion Tips: सर्दियों में जा रही हैं घूमने तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर हों तैयार

Sun, 04 Feb 2024 03:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सर्दी के मौसम में कहीं घूमने जा रही हैं, तो कपड़े खरीदने के लिए कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
Winter Fashion Tips: सर्दियों के मौसम में हर कोई घूमने का प्लान बनाता है। इसकी वजह है कि एक तो इस मौसम में घूमने से तबियत खराब नहीं होती, दूसरा इसी मौसम में पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी होती है। ऐसे में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। बहुत से लोग तो सोलो ट्रिप तक पर जाते हैं।

जब हम गर्मी में घूमने जाते हैं, तो स्टाइलिश दिखने के लिए हमारे पास कई ऑप्शन होते हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम में तो ये समझ ही नहीं आता कि कैसे कपड़े पहनें और कैसे तैयार हों। ऐसे में आज हम आपकी इसी परेशानी को दूर कर रहे हैं।

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो अक्सर घूमने जाती रहती हैं। इन अभिनेत्रियों के विंटर लुक्स काफी ज्यादा स्टाइलिश होते हैं। इसी के चलते आज हम आपको इन एक्ट्रेस के विंटर लुक्स दिखाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
जेनिफर विंगेट 

अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों का दिल जीतने वाली जेनिफर का स्टाइल भी लोगों को काफी लुभाता है। अगर आप कहीं बाहर जा रहीं हैं तो जेनिफर के इस लुक से टिप्स लेकर शॉपिंग कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
सोनम कपूर

बॉलीवुड की डीवा सोनम कपूर को ऐसे ही फैशनिस्टा नहीं कहा जाता। दरअसल, उनके लुक्स ही इतने लुभावने होते हैं, कि उस पर से नजरें हटाना मुश्किल होता है। अगर कुछ हटकर पहनने का सोच रहीं हैं, तो सोनम के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 

4 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
हिना खान

अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश रखना चाहती हैं तो ब्लैक डेनिम के साथ ब्लू शॉर्ट स्कर्ट और उसके ऊपर व्हाइट शर्ट कैरी कर सकती हैं। अगर आप इसके साथ ग्रीन हाफ स्वेटर पहनेंगी तो आपका लुक काफी अलग दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज तो किसी से छिपा नहीं है। आप अगर अपने लुक को सर्दियों में भी ग्लैमरस रखना चाहती हैं तो व्हाइट शॉर्ट ड्रेस के साथ एक ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ बूट्स पहनना ना भूलें। 
विज्ञापन

6 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
रुबीना दिलैक

अगर आपको काफी ज्यादा ठंड लगती है तो रुबीना का ये लुक आपके लिए सही विकल्प है। ब्लैक रंग की जींस के साथ अगर आप लाल जैकेट पहनेंगी तो ये लुक स्टाइलिश भी लगेगा और इसमें आपको सर्दी भी नहीं लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
कटरीना कैफ

अगर आपको बुनाई वाले स्वेटर पसंद हैं, तो कटरीना के ये लुक्स आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इनसे सर्दियों में शरीर गर्म भी रहता है और साथ में ये आजकल काफी चलन में भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें