सहेली की शादी हो या फिर भाई की ज्यादातर लड़कियां लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लेकिन बहुत कम ही बार इसे दोबारा पहनने की नौबत आती है। ऐसे में ये लहंगा केवल वॉर्डरोब में पड़ा रह जाता है। अपने पुराने लहंगे को एक बार फिर से इस्तेमाल करने का मन है तो ये टिप्स आपके काम आएंगे। पुराने लहंगे को थोड़ा सा मिक्स एन मैच कर फिर से नया बना सकती हैं। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास ट्रिक्स, जिसे आप फॉलो कर सकती हैं।