फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: रवीना टंडन ने करवा चौथ की प्री सेलिब्रेशन की दिखाई झलक, पीले शरारा में लगीं खूबसूरत

Thu, 13 Oct 2022 03:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
raveena tandon karwa chauth - फोटो : instagram
करवा चौथ का त्योहार बीटाउन एक्ट्रेस का पसंदीदा है। तभी तो वो इसे काफी धूमधाम से मनाती हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन का नाम सबसे ऊपर रहता है। हर साल की तरह इस बार भी इन हसीनाओं ने करवा चौथ का सेलिब्रेशन पहले से ही शुरू कर दिया है। जिसकी झलक रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। प्री सेलिब्रेशन पार्टी के लिए केवल रवीना टंडन ही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी भी नजर आईँ। वहीं रवीना टंडन का लुक बिल्कुल फेस्टिव रेडी दिखा।  
विज्ञापन

2 of 4
raveena tandon karwa chauth - फोटो : instagram
रवीना टंडन ने अपने लुक्स की तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी फैंस के लिए साझा किया है। जिसमे वो पीले रंग के शरारा सूट में रेडी हैं। शार्ट कुर्ती के साथ मैचिंग के शरारे को कैरी किया है। जिसके साथ गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा भी है। वहीं कुर्ते पर भी गोल्डन वर्क किया गया है। नेकलाइन पर वर्क के साथ ही कुर्ते में फ्लोरल डिजाइन एंब्रायडरी है। कुर्ते की हेमलाइन के साथ ही एंब्रायडरी वर्क शरारे में भी नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
इस लुक को रवीना ने बालों में गजरा और मांगटीका के साथ पूरा ट्रेडिशनल बना दिया है। वहीं कानों में हैवी कुंदन ईयररिंग्स खूबसूरत लग रही है। बात करें मेकअप की तो ब्राउन शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ रवीना ने कोहल रिम्ड आई मेकअप को चुना है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही गॉर्जियस दिख रही हैं। वहीं तस्वीरों में रवीना के साथ ही शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। हालांकि उनका लुक काफी सिंपल दिख रहा है।

विज्ञापन

4 of 4
रवीना टंडन - फोटो : insta
वैेसे बता दें कि रवीना अक्सर ही अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। उनके गॉर्जियस लुक से वो 47 की उम्र में भी काफी यंग दिखती हैं। इन तस्वीरों में लांग फ्लोई ड्रेस में वो स्टनिंग दिख रही हैं। पिछले दिनों पार्टी में पहुंची रवीना अपने बेटी के साथ ट्विनिंग करती दिखीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें