फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: साड़ी पहनकर आज की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं रानी मुखर्जी

Thu, 21 Mar 2024 11:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : instagram
90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस ने कई अनगिनत फिल्मों में लीड रोल का किरदार निभाया है, जिसे लोग आज भी याद करते हैं और उन फिल्मों को रिपीट करके देखते हैं।

न सिर्फ फिल्में बल्कि अपनी खूबसूरती की वजह से रानी मुखर्जी आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनका हर अंदाज बेहद खूबसूरत होता है। खासतौर पर उनके साड़ी लुक लोगों को काफी पसंद आते हैं।

आज 21 मार्च को उनके जन्मदिन के दिन हम आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनपर लोगों ने भी काफी प्यार लुटाया है। अगर आपको भी साड़ी पहनने का शौक है तो आप रानी मुखर्जी के इन साड़ी लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : instagram
बंगाली लुक

एक्ट्रेस जब भी कहीं दुर्गा पूजा में शामिल होती हैं, तो इसी तरह की पारंपरिक बंगाली स्टाइल की साड़ी पहनती हैं। इसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिखती हैं। इसके साथ वो हमेशा पारंपरिक ज्वेलरी ही कैरी करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : instagram
चटक लाल

हाल ही में अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस ने ये चटक लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। भले ही ये साड़ी प्लेन थी, लेकिन इसका चार्म हैवी वर्क वाली साड़ियों से ज्यादा था। 

4 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : instagram
साड़ी में ग्लैम लुक

एक्ट्रेस ने डीपनेक ब्लाउज पहनकर इस व्हाइट रंग की साड़ी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया है। इसके साथ उन्होंने सीक्विन वर्क का ब्लैक ब्लाउज कैरी किया है, जो एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी

शिफॉन की साड़ी हर उम्र की महिलाओं को पसंद आती है, क्योंकि इसमें वजन काफी कम होता है। ऐसे में जब एक्ट्रेस का ये साड़ी लुक सामने आया तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया। इस लुक के साथ उन्होंने कानों में हल्के झुमके पहने थे। 
विज्ञापन

6 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : instagram
गोल्डन चार्म

महिलाओं को ऐसी टिश्यु साड़ी बेहद पसंद आती है। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। उन्होंने अपने इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए बालों में जूड़ा बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट

आजकल फ्लोरल प्रिंट काफी चलन में है। ऐसे में रानी मुखर्जी का ये साड़ी लुक हर किसी को बेहद खास लगा। उन्होंने अपने इस लुक के साथ अपने बालों को खुला रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें