फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली पार्टी में दिखाना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार

Wed, 20 Mar 2024 11:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप होली पार्टी में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार - फोटो : instagram
पूरे देश में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। काफी बड़ा त्योहार होने की वजह से होली की तैयारी भी काफी-काफी समय पहले ही शुरू हो जाती है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत में भी होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत से सिलेब अपने घरों में होली पार्टी का आयोजन करते हैं। इसके साथ ही आम लोग भी अपने मोहल्लो और कॉलोनियों में होली पार्टी का आयोजन करते हैं।

अगर आपको भी ऐसी ही किसी होली पार्टी में जाना है, जहां आप स्टाइल दिखाना चाहती हैं, तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आउटफिट दिखाएंगे, जो होली पार्टी के लिए परफेक्ट हैं। दरअसल, आज के लेख में हम आपको बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के कुछ ऐसे होली लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर

करिश्मा का ये होली लुक कैरी करना काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ चिकनकारी कुर्ते की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आप प्लाजो भी ऐसा ही पहनें, जिसपर चिकनकारी वर्क हो। इससे आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार - फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह 

अगर आपको शॉर्ट्स पहनना पसंद तो आप इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की डेनिम शॉर्ट और नियॉन रंग की शर्ट में आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। इसके साथ आंखों पर अलग डिजाइन का चश्मा जरूर लगाएं। 

4 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार - फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया

लोगों को तमन्ना का हर लुक पसंद आता है। ऐसे में होली पार्टी के लिए भी आप उनके लुक से टिप्स ले सकती हैं। उनका ये सलवार सूट लुक पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसके साथ डार्क रंग का दुपट्टा जरूर कैरी करें। यही आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार - फोटो : instagram
संजना सांघी

ज्यादातर लड़कियां होली में ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो आरामदायक हों। ऐसे में कॉटन के कपड़े की पैंट और शर्ट आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। ये पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ ही इसके साथ आंखों पर चश्मा लगाकर अपने लुक को पूरा करें। 
विज्ञापन

6 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

शादी के बाद अगर ये आपकी पहली होली है तो आप ऐसा अनारकली सूट होली पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। ऐसा सूट देखने में काफी प्यारा लगता है। इसके साथ अपने बालों को कर्ल करके स्टाइल करें और अपना जलवा दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

अगर आपको कूल दिखना पसंद है, तो इस तरह की ब्लैक जैगिंग्स के साथ व्हाइट रंग की क्रॉप टॉप पहनें। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए डेनिम जैकेट जरूर डालें। इसके साथ ही कैप आपके लुक को कूल दिखने में मदद करेगी और इससे आपके बाल भी कवर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें