फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर होना है रेडी तो शनाया कपूर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

Wed, 03 Aug 2022 04:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02
भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन हर घर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने की तैयारी बहनें काफी पहले से ही करने लगती हैं। हाथों पर मेहंदी लगाने के साथ ही सजधज कर तैयार होती हैं। अगर आपने अभी तक अपने लिए किसी खास कपड़े का चुनाव नहीं किया है। तो शनाया कपूर के इन ट्रेडिशनल लुक को फॉलो कर सकती हैं। त्योहार के दिन देसी लुक में तैयार होना ज्यादा अच्छा लगता है। तो आप भी अपने लिए कुर्ते से लेकर साड़ी तक को चुन सकती हैं। अगर आप ट्रेडी लुक की चाह में है तो इन लुक्स को  फॉलो कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
green saree - फोटो : instagram
बीटाउन में बिना एंट्री लिए ही शनाया कपूर अपने स्टाइल और लुक्स की वजह से फैंस के बीच पसंद की जाती हैं। वैसे तो शनाया जबरदस्त ग्लैमरस लुक को फॉलो करती हैं। लेकिन मौका मिलते ही वो एथिनिक कपड़ों के साथ ही एक्सपेरिमेंट कर ही लेती हैं। साड़ी पहने शनाया जितनी खूबसूरत दिख रही हैं। उनका स्टाइल भी उतना ही अच्छा लग रहा है। अगर आप रक्षाबंधन पर अलग लुक चाहती हैं तो बालों में जूडा बनाकर उसमे गजरा लगा सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02
वहीं अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो शनाया कपूर की तरह पलाजो और टॉप के साथ लांग जैकेट को पहनें। लैस वाली या चिकनकारी डिजाइन का ये आउटफिट बॉलीवु़ड एक्ट्रेस को काफी पसंद है। आप चाहें तो इस इंडोवेस्टर्न लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा। और सारी बहनों के बीच में अलग लुक देगा।

4 of 5
shanaya kapoor - फोटो : instagram/shanayakapoor02
रक्षाबंधन पर अगर आप खूब सजधज कर तैयार होना चाहती हैं तो शनाया कपूर की तरह मस्टर्ड कलर के लहंगे या स्कर्ट को भी चुन सकती हैं। अगर आप लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो लांग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप को पहन सकती हैं। इस लुक को शानदार मैचिंग के झुमकों के साथ पेयर करें। साथ में चूड़ियां जरूर पहनें। ये लुक काफी अट्रैक्टिव लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shanaya kapoor - फोटो : instagram
अगर आप बिल्कुल सिंपल लुक में तैयार होना चाहती हैं तो लूज फिटिंग के शार्ट लेंथ कुर्ती को आप ट्राउजर या फिर पलाजो पैंट के साेथ पेयर कर पहन सकती हैं। साथ में मिनिमम मेकअप आपको परफेक्ट लुक देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें