फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का बदल गया है अंदाज, एयरपोर्ट पर ऐसे कपड़ों में हुईं स्पॉट

Wed, 03 Aug 2022 02:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। योगा क्लास से लेकर अवॉर्ड नाइट्स तक, या फिर बॉलीवुड की पार्टी हो। मलाइका का लुक जमकर सुर्खियां बटोरता है। शियर फैब्रिक के गाउन से लेकर डीप प्लजिंग नेकलाइन वाले आउटफिट में मलाइका बड़े ही स्टाइल के साथ एंट्री लेती हैं और सारी लाइमलाइट चुरा ले जाती है। लेकिन इन दिनों एयरपोर्ट पर उनका बिल्कुल ही बदला अंदाज देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक एयरपोर्ट पर वो कूल एंड कंफी लुक में स्पॉट हुईं। 
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद मलाइका ने बिल्कुल ही कूल कपड़ों को चुना था। हालांकि विदआउट ग्लैमरस कपड़ों के भी मलाइका का अंदाज स्टाइलिश दिख रहा था। दरअसल, लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक में मलाइका ने लूज फिटिंग वाइड लेग रिप्ड जींस को चुना था। जिसके साथ वो ब्लैक कलर की ओवरसाइड हुडी पहने दिखीं। जिसके साथ कैप और व्हाइट शूज को मलाइका ने पेयर किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
वहीं पिछले दिनों एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद मलाइका ने काफी स्टाइलिश कपड़ों को चुना था। जिसमे ग्रे कलर के टैंक टॉप के साथ ब्लैक फ्लेयर लेंथ जींस शामिल थी। मलाइका ने इस जींस को ब्लैक प्वाइंटेड शूज के साथ पेयर किया था। वहीं ब्लैक शेड्स लगाए खुले बालों में मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह स्टाइलिश दिख रही थीं। जबकि उनका ये लुक उनके ग्लैमरस लुक से बिल्कुल अलग था। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका का एक के बाद मलाइका एयरपोर्ट पर स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आ रही हैं। चेक प्रिंट के जंपसूट में मलाइका काफी खूबसूरत दिख रही थीं। जिसे उन्होने पोनीटेल और सफेद रंग की हील्स के साथ पेयर किया था। हालांकि मलाइका अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करती हैं। अभी हाल ही में मलाइका का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो पीले रंग के थाई हाई स्लिट ड्रेस में रेडी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
जिसे मलाइका ने अपने ग्लैमरस पोज के साथ और भी ज्यादा बोल्ड बना दिया है। काउल नेकलाइन और थाई हाई स्लिट के साथ मलाइका का मेकअप भी हमेशा की तरह खास है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें