फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: वर्किंग महिलाएं ये हेयर स्टाइल करें ट्राई, ऑफिस में दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

Wed, 10 Nov 2021 11:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
अगर आप कामकाजी महिला हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं तो खुद को स्टाइलिश और स्मार्ट दिखाने के लिए अपने लुक में खास और खूबसूरत बदलाव अपनाना चाहती होंगी। ऐसे में ट्रेंडी आउटफिट्स से लेकर अपने फैशन स्टाइल में आप अक्सर वैरायटी लाने की कोशिश करती है लेकिन स्मार्ट लुक के लिए ड्रेस के साथ ही हेयरस्टाइल पर भी फोकस करने की जरूरत है। ऐसे में स्टाइलिश लुक के लिए रोजाना अलग और जल्द से जल्द बनने वाली हेयरस्टाइल आप बनाना चाहती है। ऐसी हेयर स्टाइल जो आपके लुक को दूसरों से खास बनाए। साथ ही पूरा दिन काम करने के दौरान आपको अपने बालों के कारण डिस्टर्बेंस भी न हो। इसके अलावा हेयर स्टाइल बनाने में अधिक समय भी न लगे क्योंकि सुबह सुबह ऑफिस के लिए तैयार होने के साथ ही आपको कई काम रहते हैं। ऐसे में हम वर्किंग महिलाओं के लिए कुछ खास और आसानी से बनने वाली हेयर स्टाइल बनाना बता रहे हैं ताकि ऑफिस में उन्हें मिले क्लासी और स्मार्ट लुक। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/surbhijyoti
बन

बन झटपट तैयार हो जाने वाला हेयर स्टाइल हैं। अधिकतर महिलाएं काम के दौरान बन बना लेती हैं। इससे उनके पूरे बाल टाई हो जाते हैं साथ ही लुक भी सैसी और क्लासी लगता है। लेकिन रेग्युलर बन को आप खास टच देकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। आप नीट बन, मैसी बन बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑफिस हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
लो पोनी टेल

आप अपने बालों को बैंड के साथ या बिना हेयर बैंड के स्टाइल कर सकते हैं। आप पोनी टेल बना सकती हैं। ये स्टाइल आपको एलिगेंट लुक देता है। इसके लिए अपने बालों को डीप साइड पार्टिंग करके पूरे बालों को गर्दन के पास लाकर एक लो पोनीटेल बना लें। कुछ लटों को निकाल लें। 

4 of 5
ऑफिस हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/emmafallmanstockholm
स्कार्फ हेयरस्टाइल 

आजकल बालों में स्कार्फ की मदद से भी क्यूट हेयर स्टाइल बनाने का ट्रेंड है। अपने बालों को खुला रखना चाहते हैं तो ये स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। सिर पर कलरफुल स्कार्फ टाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/prachidesai
सॉफ्ट गर्ल हेयर स्टाइल 

अगर आपके बाल अधिक लंबे नहीं हैं तो आप बालों को सॉफ्ट कर्ल कर सकती हैं। इससे आपको एक स्मार्ट और बाउंसी हेयर स्टाइल मिलेगी। लंबे बालों में भी साइड या सेंटर पार्टीशन के साथ आप सॉफ्ट कर्ल कर सकती हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें