फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde Birthday: लहंगे से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं पूजा हेगड़े

Fri, 13 Oct 2023 11:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स से भी लोगों के दिल जीतती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Pooja Hegde - फोटो : instagram
Pooja Hegde Birthday: आज मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक तमिल फिल्म से की थी, लेकिन आज के समय में बॉलीवुड तक में उनका काफी नाम है। एक्टिंग की इस दुनिया में आने से पहले साल 2010 में पूजा मिस यूनिवर्स इंडिया में दूसरी रनरअप रह चुकी हैं। हाल ही में उन्हें किसी का भाई किसी की जान फिल्म में देखा गया था। साउथ के साथ-साथ इस वक्त हिंदी सिनेमा में भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है।

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स से भी लोगों के दिल जीतती हैं। वो चाहे एथनिक पहनें या वेस्टर्न, हर आउटफिट उनके ऊपर बेहद ही कमाल का लगता है। ऐसे में आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के दिन हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन पर लोगों ने भी काफी प्यार बरसाया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Pooja Hegde - फोटो : instagram
गाउन

इस लुक में अभिनेत्री ने स्लिट स्टाइल का गाउन कैरी किया है, जिसमें वो काफी बोल्ड लग रही हैं। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को कर्ल किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
Pooja Hegde - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

पूजा ने को-ऑर्ड सेट में भी अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया हैै। उनका ये अंदाज काफी ज्यादा बोल्ड है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कैरी किया था। 
 

4 of 7
Pooja Hegde - फोटो : instagram
लहंगा

एक्ट्रेस का ये लहंगा लुक बेहद खूबसूरत है। आइवरी रंग के इस लहंगे में वो कमाल की लग रही हैं। इस लुक को पूजा करने के लिए उन्होंने गले में चोकर पहना है। 
विज्ञापन

5 of 7
Pooja Hegde - फोटो : instagram
जींस-टॉप

स्लिट स्टाइल की जींस के साथ क्रॉप टॉप में पूजा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पैरों में बूट्स पहने हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Pooja Hegde - फोटो : instagram
साड़ी

हर लड़की की तरह पूजा भी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इस पीले रंग की ऑर्गेंजा साड़ी में पूजा का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pooja Hegde - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस 

इस लालरंग की ड्रेस में पूजा बेहद हॉट दिख रही हैं। रेड ड्रेस के साथ उन्होंने लाल रंग की ही हील्स पहनी हैं और न्यूड रंग की लिपस्टिक लगाई है। उनका ये लुक बेहद ही कमाल का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें