प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में शी जिनपिंग
- फोटो : Twitter
इस परिधान में विशेष चार से छह फुट की धोती है, जिसे कमर में लपेटा जाता है। भारत के कई राज्यों में इस धोती को अलग-अलग नामों से जाना जाता है और पहना भी अलग तरह से ही जाता है। इसे हिंदी, उड़िया में मुंडु कहा जाता है, तो वहीं मराठी में धोतर, तेलुगु में पंच और तमिल भाषा में वेष्टि कहा जाता है, जबकि कन्नड़ में पन्छे या लुंगी कहा जाता है। इस पारंपरिक परिधान में ऊपर शर्ट पहना जाता है और कंधे पर गमछा रहता है, जिसके किनारे रंगीन होते हैं।