हमे नहीं लगता कि बिग बी से बेहतर कुर्ता और शॉल को इतनी शालीनता से स्टाइल करना कोई जानता होगा। कढ़ाई, रेशम, और साटन पहनने में उन्हें कोई परहेज नहीं है और बिग बी जानते हैं कि इसे क्लासी कैसे बनाया जा सकता है। अगर आप भी बिग बी के इस फैशन शैली से प्रभावित हैं तो कुर्ता-पैजामा पुरुषों के लिए वो पोषक है, जिसे शालीनता से कहीं भी और कभी भी कैरी किया जा सकता है। अमिताभ बच्चन हर रंग और डिजाइन के शाल और कुर्ता पैजामा पहने कई बार दिखे हैं। पश्मीना शॉल उनकी पसंदीदा है।