फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pink Saree Collection: गर्मी के मौसम में पहननी है गुलाबी साड़ी तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स

Wed, 05 Jun 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर गर्मी के मौसम के लिए आप गुलाबी साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो पहले कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स पर नजर डाल लें। 
विज्ञापन
1 of 7
गुलाबी साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
Pink Saree Collection: गर्मियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोगों ने अपने पहनावे में काफी बदलाव किया है। इस मौसम में अगर गहरे रंग के कपड़े पहने जाएं तो इससे काफी परेशानी होने लगती है। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में लोग हल्के रंग और हल्के फैब्रिक के कपड़े कैरी करते हैं। खासतौर पर अगर बात करें लड़कियों की तो वैसे तो इस मौसम में लड़कियां ऐसे कपड़े पहनती हैं जो आरामदायक हों, लेकिन कई बार जब किसी कार्यक्रम में जाना होता है तो साड़ी पहननी पड़ती है।

अगर आपको भी गर्मी में कहीं ऐसी जगह जाना है, जहां साड़ी पहनना जरूरी हो तो आप गुलाबी रंग की साड़ी कैरी कर सकती हैं। गुलाबी रंग इस मौसम में काफी आराम पहुंचाता है। ऐसे में आप किसी भी कार्यक्रम में गुलाबी रंग की साड़ी कैरी कर सकती हैं। अगर गुलाबी रंग की साड़ी खरीदना चाहती हैं तो उसके लिए कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स देख सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गुलाबी साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
नोरा फतेही

सीक्विन वर्क वाली साड़ी आपको ग्लैमरस लुक देने का काम करेगी। इसके साथ डीपनेक ब्लाउज कैरी करके बालों को हल्का कर्ल करें। कानों में टॉप्स और उंगलियों में अंगूठी आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
गुलाबी साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
कृति सेनन

अगर आप हल्की साड़ी कैरी करना चाहती हैं तो हल्के बॉर्डर वाली ऐसी गुलाबी साड़ी देखने में प्यारी लगती है। इसके साथ एमरॉल्ड ज्वेलरी जरूर कैरी करें। 

4 of 7
गुलाबी साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

अगर एथनिक स्टाइल की गुलाबी साड़ी कैरी करने का सोच रही हैं तो माधुरी दीक्षित के इस लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। गोल्डन रंग के वर्क वाली ये साड़ी देखने में काफी प्यारी लगेगी। ऐसी साड़ी के साथ माथे पर बिंदी लगाना न भूलें। 
विज्ञापन

5 of 7
गुलाबी साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

ऑर्गेंजा फैब्रिक की ये गुलाबी साड़ी आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करें। स्लीवलेस ब्लाउज से ही आपका लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा। ऐसी साड़ी पहनते वक्त अपने बालों में हाफ क्लेचर लगाएं, ताकि गर्मी में आपको परेशानी न हो। 
विज्ञापन

6 of 7
गुलाबी साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
सामंथा प्रभु

सामंथा प्रभु के इस लुक से टिप्स लेकर आप हॉट रानी पिंक साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ गले में हल्का सा नेकपीस जरूर कैरी करें। प्लेन साड़ी के साथ अगर आप गले में नेकपीस पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुलाबी साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
अनन्या पांडे

गुलाबी साड़ी में ग्लैमरस लुक देने के लिए आप अनन्या पांडे के जैसा ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इसके साथ बालों में हल्का कर्ल आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। इस रंग की साड़ी के साथ मेकअप का ध्यान रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें