फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit Ideas: दोस्तों के साथ जाना है कैफे तो पहनें ऐसे आउटफिट, कूल दिखेगा पूरा ग्रुप

Thu, 01 Jun 2023 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहीं हैं तो अपने पूरे ग्रुप के लिए आउटफिट अलग-अलग सिलेक्ट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
friends - फोटो : istock
Outfit Ideas: दोस्तों के साथ बिताया हुआ वक्त हर किसी की जिंदगी का सबसे अहम समय होता है। अगर आपके पास भी कोई ऐसा मौका है, जहां आपको दोस्तों के साथ कहीं ग्रुप में जाना है तो इसे कभी नहीं गंवाना चाहिए। ये ऐसा वक्त होता है, जिसे आप जिंदगी भर अपनी यादों में संजो कर रख सकते हैं। अगर लड़के कहीं ग्रुप में जाते हैं तो वो कुछ भी पहन लेते हैं। पर, ग्रुप में कहीं जाते वक्त सबसे ज्यादा लड़कियां अपने कपड़ों को लेकर परेशान रहती हैं। उन्हें ये समझ नहीं आता है कि वो कैसे कपड़े पहनें।

अगर आपको भी अपने आउटफिट के बारे में सोचने में वक्त लगता है तो इस लेख को पढ़कर आपकी परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, आज के लेख में हम आपको ऐसे आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कैफे जाते वक्त आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ही इस लेख में हम आपको आपके दोस्तों के लिए भी आउटफिट सजेस्ट करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
jeans kurta - फोटो : Instagram
कुर्ता और जींस

अगर आप स्टाइल के साथ-साथ आरामदायक कपड़ों पर भी ध्यान देती हैं तो कुर्ता और जींस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। अगर स्लिट वाला कुर्ता पहनेंगी तो और ज्यादा क्लासी लगेंगी। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है। इसके साथ थोड़े हील्स वाले सैंडिल्स काफी बेहतर लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
oversize tshirt - फोटो : instagram
टीशर्ट और शॉर्ट्स

अगर आपको शॉर्ट्स पहनना पसंद है तो ओवरसाइज टीशर्ट के साथ शॉर्ट्स कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। इसके लिए आपको ज्यादा तैयार होने की जरूरत नहीं होगी। आप बस बालों में मेसी बन या चोटी बना सकती हैं। इस लुक के साथ शूज काफी अच्छे लगते हैं। 

4 of 5
ripped jeans - फोटो : instagram
ओवरसाइज टीशर्ट और जींस

ओवरसाइज टीशर्ट आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसे आप जींस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप पीछे से ओवरसाइज टीशर्ट को टक इन करेंगी और आगे से बाहर रखेंगी तो ये देखने में अच्छा लगेगा। चाहें तो टीशर्ट में आगे से नॉट बांध सकती हैं। इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स काफी बेस्ट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुर्ती डिजाइन - फोटो : instagram
कुर्ती और लैगिंग्स 

अगर आप जींस पहनना नहीं चाह रहीं हैं तो कुर्ती और लैगिंग्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। शॉर्ट कुर्ती के साथ लैगिंग्स पहनकर आप अपने लुक को एथनिक टच दे सकती हैं। इसके साथ पैरों में फ्लैट्स पहन सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें