फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Mehndi: ये हैं मेहंदी के लिए परफेक्ट आउटफिट, आप भी डालें एक नजर

Thu, 04 May 2023 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 अगर आपने भी अभी तक अपना मेहंदी आउटफिट डिसाइड नहीं किया है तो दिल थाम लीजिए, आगे के लेख में आपको लेटेस्ट मेहंदी आउटफिट देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Outfit For Mehndi - फोटो : iStock
Outfit For Mehndi: शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगती है। शादी में घर की डेकोरेशन से लेकर, खाना-पीना और सभी कार्यक्रमों का काफी वैल्यू होती है। ऐसे में महीनों पहले से शादी की तैयारी शुरू हो जाती हैं। हर दुल्हन अपनी शादी में परफेक्ट और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। ऐसे में हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन तक के आउटफिट वो पहले से ही डिसाइड करके रख लेती हैं। पर, कई ऐसी लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें आज भी ट्रेंड के हिसाब के आउटफिट लेना समझ नहीं आता।

ऐसे में आज हम आपको मेहंदी के लिए बेस्ट और लेटेस्ट आउटफिट दिखाएंगे, ताकि आप अपनी शादी की मेहंदी में बेहद खूबसूरत दिखें। तो अगर आपने भी अभी तक अपना मेहंदी आउटफिट डिसाइड नहीं किया है तो दिल थाम लीजिए, आगे के लेख में आपको लेटेस्ट मेहंदी आउटफिट देखने को मिलेंगे। खास बात ये है इन कपड़ों के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 5
mehndi outfit - फोटो : instagram
साड़ी है बेस्ट ऑप्शन

अगर आपके पास मेहंदी का आउटफिट सिलेक्ट करने का ज्यादा समय नहीं है तो आप साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी पहनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये साधारण साड़ी ना हो। आप ग्रीन कलक की रफल और सिक्विन साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज परफेक्ट रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
लहंगा - फोटो : instagram/parihoonnmain
पहनें लहंगा

मेहंदी के हिसाब से लहंगा एक सबसे परफेक्ट ऑप्शन होता है। इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। आप अपनी मेहंदी में शिमरी लहंगा कैरी कर सकती हैं। ये दिखने में भी काफी ग्लैमरस लगता है। इसे आप डीपनेक चोली के साथ स्टाइल करें। 

4 of 5
Indo western - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न लुक

अगर आप साड़ी या लहंगा कैरी नहीं करना चाहतीं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न लुक आपके लिए परफेक्ट है। आप अपनी मेहंदी में वाइड लेग पैंट के साथ ब्रॉलेट और एंब्रॉयडरी वाला ग्रीन जैकेट कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lehenga - फोटो : instagram
ज्वेलरी का रखें ध्यान

अपना आउटफिट सिलेक्ट करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा हैवी ना हो। अगर मेंहदी के वक्त आप ज्यादा हैवी आउटफिट या ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनेंगी तो आपको खुद को ही उलझन लगने लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें