Fashion Inspiration : शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर दुल्हन अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लगना चाहती है। अपनी शादी के लिए लड़कियां कई महीनों पहले से तैयारियां करने लगती हैं। उन्हें आउटफिट से लेकर अपने मेकअप तक की तैयारियां काफी पहले से ही करनी होती है। ऐसे में लड़कियां ट्रेंड के हिसाब से अपना आउटफिट और मेकअप का चयन करती हैं। अगर आप भी कुछ दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं तो ये लेख आपके लुक को निखारने में आपकी मदद करेगा। हम आज शादी में आपके हल्दी लुक को कंप्लीट करने के कुछ टिप्स बताएंगे।
दरअसल, हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के एथनिक लुक के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। बॉलीवुड के पॉवर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की फोटोज से सबका दिल जीता था। एक्ट्रेस ने हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक में अपना शानदार लुक दिखाया था तो आइए देर ना करते हुए आपको भी कियारा के ऐसे लुक के बारे में बताते हैं, जिसे आप अपनी हल्दी में रिक्रिएट कर सकती हैं।