फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2024: मार्गोट रॉबी से लेकर एमा स्टोन तक, ऑस्कर में दिखा इन अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज

Mon, 11 Mar 2024 12:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर कई अभिनेत्रियों ने अपने ग्लैमरस लुक से जलवा बिखेरा। इनके लुक इतने खूबसूरत थे, कि हर कोई इसका कायल हो गया। 
विज्ञापन
1 of 7
ऑस्कर में दिखा इन अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
इस साल 96वें एकेडमी अवॉर्ड यानी कि ऑस्कर 2024 का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया। ऑस्कर को फिल्म जगत का काफी अहम अवॉर्ड माना जाता है। ऐसे में जब भी किसी का नाम इसके लिए नॉमिनेट होता है, तो वो इसे काफी गर्व की बात समझता है। इस साल अवॉर्ड समारोह में कई अभिनेताओं, निर्देशक और अन्य कलाकारों का ऑस्कर जीतने का सपना पूरा हुआ। 

इस समारोह में शिरकत लेने के लिए दुनिया भर से कई बड़े सितारे वहां पहुंचे थे। एकेडमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर कई अभिनेत्रियों ने अपने ग्लैमरस लुक से जलवा बिखेरा। कई अभिनेत्रियां तो इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं, कि लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। आइए आपको भी इनके लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ऑस्कर में दिखा इन अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
जेंडाया

हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री जेंडाया इस इवेंट में सिक्विन वर्क वाला पिंक और ग्रे बॉडी हगिंग गाउन पहनकर पहुंचीं थीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बस कानों में ईयररिंग्स पहने थे और एक हाथ में एक बैंगल पहना था। 
विज्ञापन

3 of 7
ऑस्कर में दिखा इन अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
लीजा कोशी

ऑस्कर अवॉर्ड में लीजा कोशी ने अपनी अदाओं से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वह रेड कलर का लॉन्ग ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में बन बनाया था। 

4 of 7
ऑस्कर में दिखा इन अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
मार्गोट रोबी

 'बार्बी' मार्गोट रॉबी ने ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस लुक के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। वो इस लुक में काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
ऑस्कर में दिखा इन अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
एमा स्टोन

ऑस्कर 2024 के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा स्टोन सफेद रंग के खूबसूरत से गाउन में नजर आर्ईं। इस लुक में वो एकदम डॉल के जैसी लग रहीं थीं।
विज्ञापन

6 of 7
ऑस्कर में दिखा इन अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
एमिली ब्लंट

ऑफ व्हाइट रंग के स्लिट गाउन में एमिली ब्लंट काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में मल्टी लेयर नेकपीस भी कैरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑस्कर में दिखा इन अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
अमेरिका फेरेरा

पिंक रंग के गाउन में अमेरिका फेरेरा काफी ग्लैमरस दिख रहीं थीं। उनके इस गाउन पर सीक्विन वर्क था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें