इस साल 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया था। एकेडमी अवॉर्ड्स को ही ऑस्कर अवॉर्ड भी कहते हैं। दुनिया भर के फिल्म जगत में ऑस्कर अवॉर्ड्स काफी सम्मानित अवॉर्ड माना जाता है। इस साल जिमी किमेल ने ही ऑस्कर अवॉर्ड का समारोह होस्ट किया। जो भी व्यक्ति फिल्म जगत से जुड़ा होता है, वो इस अवॉर्ड को पाने की चाहत जरूर रखता है। इस समारोह में दुनियाभर से लोग शिरकत को आए थे।
इसी क्रम में अमेरिकन अभिनेत्री वैनेसा हजेंस ने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया। उनका गर्भवती लुक देखकर हर कोई हैरान था। उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। लोग उन्हें उनकी इस नई शुरुआत की बधाईयां भी दे रहे हैं।