Vinesh Phogat Looks: म्हारी छोरियां छोरों से कम है के...... इस बात को साबित कर दिया है भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने। दरअसल, पेरिस ओलंपिक खेलों में विनेश एक ही दिन में कई मैच खेलकर महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया। इस जीत के साथ ही विनेश ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला एथलीट बन गई हैं।
25 अगस्त 1994 को हरियाणा के बलाली गांव में जन्मीं विनेश फोगाट देश का परचम कई बार विदेशों की धरती पर लहरा चुकी हैं। ओलंपिक से पहले उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा एशियाई खेल, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में तिरंगा लहराया है। ऐसे में अब हर कोई उनसे गोल्ड मेडल लाने की आस लगा रहा है।
अपने खेलों से देश का नाम रोशन करने वाली विनेश का सादगी भरा अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। आइए आपको भी उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आए।