Hariyali Teej 2024: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का त्योहार मनाती हैं। इस साल ये तिथि 7 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन सुहागिन महिलाएं तो अपने अखंड सुहाग की कामना करती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां महादेव जैसे वर की कामना के लिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरियाली तीज के दिन हरे रंग का काफी महत्व होता है, इसलिए महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करके इस दिन विशेष रूप से सजती-संवरती हैं।
हरियाली तीज की पूजा में सोलह श्रृंगार करने का भी काफी महत्व होता है। जिस तरह से सुहागिन महिला के लिए मंगलसूत्र काफी अहम होता है, ठीक उसी तरह से उनके लिए बिछिया भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इस हरियाली तीज पर आप नई और खूबसूरत डिजाइन की टो रिंग यानी कि बिछिया अपने लिए खरीद सकती हैं। आइए आपको इसके कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं।