फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: पुरानी शर्ट को बनाना है नया जैसा तो आजमाएं ये तरीका

Sat, 18 Dec 2021 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शर्ट को नया जैसा बनाने का तरीका - फोटो : instagram/trending_fashion_shirts
पुरुषों के वाॅर्डरोब में शर्ट होती ही है, वहीं आज कल महिलाओं के पास भी कोई न कोई शर्ट जरूर होती है। शर्ट पहनने में कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देती है। लड़के शर्ट कैजुअल से फाॅर्मल वियर तक में कैरी कर सकते हैं। ऐसे में आपके पास कोई न कोई ऐसी शर्ट जरूर होती है, जिसे आप अधिक पहनना पसंद करते हैं। खास कर कपड़े नए हों तो कई मौकों पर आप उसे ही पहनते हैं। ऐसे में आपकी नई शर्ट जल्द ही पुरानी हो जाती है। हो सकता है कि शर्ट का रंग उतरने लगे या फिर शर्ट के बटन टूट जाएं या फिर शर्ट का काॅल खराब हो जाएं। अक्सर शर्ट में सबसे पहले उसका काॅलर ही खराब होता है। फिर वहीं शर्ट पहनने में खराब लगती है। आपकी पसंदीदा शर्ट को आप चाहकर भी नहीं पहन पाते और वार्डरोब के किसी कोने में या तो उसे रख देते हैं या फिर हटा देते हैं। अगर आप के पास भी कोई ऐसी शर्ट है जिसका काॅलर खराब हो गया हो तो उसे ठीक करने या नया जैसा करने के लिए कुछ ट्रिक्स हैं, जिसे अपनाकर आप दोबारा अपनी पुरानी शर्ट को पहन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
pink shirt - फोटो : istock
शर्ट के खराब काॅलर को सही करने के लिए सबसे पहले काॅलर को शर्ट से अलग करना है। इसके लिए कॉलर की सिलाई खोल दें।
विज्ञापन

3 of 5
शर्ट को नया जैसा बनाने का तरीका - फोटो : Istock
अब अलग किए हुए काॅलर को प्रेस करके सीधा कर लें। शर्ट में लगा काॅलर मुड़ जाता है, जिसे गर्म प्रेस से दबा कर सीधा करके लेकिन ध्यान रखें कि काॅलर में लगा कपड़ा प्रेस करते समय जले नहीं।

4 of 5
शर्ट को नया जैसा बनाने का तरीका - फोटो : Istock
अब सीधे हो चुके काॅलर को दूसरी तरफ मोड़ दें। दूसरी ओर मोड़ कर इसे प्रेस करके इस्तेमाल करें।

मुड़े हुए उल्टे काॅलर को सुई धागे की मदद से शर्ट में फिर से जोड़ना है। ध्यान रखे कि शर्ट में कॉलर ठीक से जुड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्ट को नया जैसा बनाने का तरीका - फोटो : Pixabay
कालर शर्ट में दोबारा जुड़ने के बाद फिर से प्रेस कर लें ताकि शर्ट में काॅलर अच्छे से फिक्स हो जाए।

नोट - अगर आप सिलाई में अच्छे नहीं हैं तो ये प्रक्रिया दर्जी से भी करवा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें