फैशन को अक्सर 'जी जनरेशन' में ही तलाशा जाता है और हमेशा युवाओं से जोड़ा जाता है। हालांकि ऐसा करना बिल्कुल गलत है। यहां तक की हमारे समाज में ये सोच बनी हुई है कि बढ़ती उम्र में फैशन करना गलत है। आपको बता दें कि स्टाइल का बढ़ती उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। उम्र 20 हो या 50 स्टाइल वही उम्दा माना जाता है जो भीड़ से हटके हो और जो उसे ठीक से कैरी कर पाए। सोशल मीडिया का चर्चित प्लेटफार्म इंस्टग्राम गजब की तस्वीरों के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे 'ओल्ड ऐज फैशनइस्टा' हैं जिन्हे देखकर आपको अपने स्टाइल पर काम करने की जरूरत पड़ सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पदमावती दुआ
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी और कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां खूबसूरत पदमावती दुआ का ट्रेडिशनल फैशन स्टाइल देखते बनता है। इन्हे ज्यादातर लोग चिन्ना दुआ के नाम से जानते हैं। इनके गजब के साड़ियों के कलेक्शन देखकर आप भी साड़ी के दीवाने बन जाएंगे। सिर्फ साड़ी ही नहीं इस उम्र में चिन्ना जिस ग्रेस के साथ मेकअप और एक्सेसरीज कैरी करती हैं उसकी बात ही निराली है। साड़ी के बाद इनके लुक का अहम हिस्सा है ज्वेलरी। साड़ी के साथ गजब की डिजाइनर ज्वेलरी इनके लुक में चार चांद लगा देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नीना गुप्ता
फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता की मां होने के नाते ही नीना का फैशन नहीं निखरा बल्कि उनका स्टाइल और फैशन सेंस देखकर कोई भी समझ सकता है कि वो हमेशा से फैशन के प्रति सजग रही हैं। 60 वर्षीया नीना आज भी शॉर्ट्स से लेकर साड़ी में किसी फैशन डीवा से कम नहीं लगतीं।
4 of 5
लीन स्लेटर
सामाजिक कार्य की प्रोफेसर, पांच साल पहले फैशन के क्षेत्र में तब आईं जब स्ट्रीट स्टाइल फोटोग्राफर के कैमरा का फोकस न्यूयॉर्क में फैशनिस्टा पर हुआ। लीन का फैशन स्टाइल देखकर युवाओं का स्टाइल फीका लगने लगेगा। लीन की शैली वास्तव में अद्वितीय है।
मार्नी सेनोफॉन्टे
बियॉन्से और केंडल जेनर की स्टाइलिस्ट, मार्नी हाइपबीस्ट ट्रेंड फॉलो करती हैं और उन्हें हाई फैशन बनाती हैं। स्टाइलिस्ट की व्यक्तिगत वार्डरॉब और स्टाइल में लेयरिंग के लिए उनका प्यार उनके इंस्टाग्राम पेज पर साफ दिखता है।इन्हे देखकर लगता है फैशन के लिए उम्र सीमा कोई मायने नहीं रखती।