फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 10 मिनट में अपनी उम्र से कई गुना जवां दिख सकते हैं पुरुष, अपनानी होंगी ये पांच चीजें

Thu, 11 Jul 2019 04:59 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
इस बात पर सभी सहमत होंगे कि बढ़ती उम्र वाले में हम जैसे दिखते है वैसा लुक किसी को पसंद नहीं आता। असल बात तो ये है कि कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता, सबको जवां दिखने की लालसा होती है। झुर्रियां, रेजर बर्न और मुरझाया चेहरा पुरुषों के लिए बड़ी समस्या है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी उसका सीधा असर त्वचा पर दिखना शुरू हो जाता है। इसके लिए आपको अपनी त्वचा पर रोजाना ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। आज हम पुरुषों को कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हे रोजाना अपना लिया जाए तो 'मिस्टर परफेक्ट लुक' बनने से कोई नहीं रोक सकता। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बीबी क्रीम 
बीबी क्रीम महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए 'मस्ट हैव' बनती जा रही है। ये न सिर्फ चेहरे के दाग धब्बे छुपाता है बल्कि टोंड त्वचा पाने में भी मदद करता है। बीबी क्रीम इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके साथ आपको कुछ और इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती। 
विज्ञापन

3 of 6
अंडर आई क्रीम
आंखों के नीचे के एरिया से बढ़ती उम्र और तनाव का पता चलता है। इसे ठीक करने के लिए सबसे पहले अच्छी नींद और अच्छा खानपान शुरू करना होगा। इसके साथ रोजाना अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना होगा जो आपको फ्रेश और यंग लुक देगा। 

4 of 6
हेयर वॉल्यूम स्प्रे 
बाल पतले होना काफी गंभीर समस्या है जो आज हर वर्ग के लोगों को है। पतले बाल आपको उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देते हैं, इस समस्या से समाधान के लिए आपको एक अच्छे हेयर वॉल्यूम स्प्रे की जरूरत है। ये बालों को बाउंस और वॉल्यूम देते हैं। इसे इस्तेमाल करने के बाद पानी और बारिश से बचें। 
विज्ञापन

5 of 6
एंटी ऐजिंग प्रोडक्ट 
एंटी ऐजिंग क्रीम, फेसवॉश और मॉइस्चरीजर बढ़ती उम्र वाले लोगों के लिए आइडियल उत्पाद हैं। ये आपकी त्वचा को टाइट करते हैं और चेहरे में निखार आता है। झुर्रियों की समस्या का समाधान मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेस मिस्ट 
तैयार होने के बाद आपके चेहरे पर ताजगी बनी रहे उसके लिए 'फेस मिस्ट' परफेक्ट कॉस्मेटिक उत्पाद है। ये आपके चेहरे पर 'सीलिंग एजेंट' की तरह काम करते हैं। चेहरे पर इस्तेमाल किए गए उत्पाद के बाद फेस मिस्ट लगाने से त्वचा पूरी तरह लॉक हो जाती है और कम से कम 8 घंटे आप फ्रेश दिख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें