फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान कृष्ण को अर्पित करें उनकी प्रिय ये चीजें, हर मनोकामना करते हैं पूर्ण

Mon, 22 Feb 2021 03:04 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
भगवान श्री कृष्ण, जगत के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु के अवतार थे। कृष्ण जी ने बचपन से ही अपनी लीलाओं से लोगों भक्तों के स्नेह देने के साथ उनकी रक्षा भी की। इन बाल स्वरूप का पूजन निसंतान दंपतियों के लिए बहुत शुभफलदायक माना जाता है तो वहीं प्रेम करने वाले लोग भी भगवान कृष्ण में आस्था रखते हैं। कृष्ण जी का मनोहारी स्वरूप बहुत ही मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। वे अपने भक्तों से बहुत स्नेह रखते हैं। भक्त की रक्षा हेतु श्री कृष्ण हमेशा उपस्थित होते हैं। जन्माष्टमी पर तो कृष्ण जी की पूजा की ही जाती है इसके अलावा बुधवार के दिन इनकी पूजा करना शुभ रहता है। यह तो सभी जानते हैं कि भगवान कृष्ण को दूध, दही और माखन-मिश्री बहुत ही प्रिय था। इसके साथ भी भगवान कृष्ण की अन्य कुछ चीजें भी बहुत प्रिय हैं, इन चीजों को अर्पित करके आप भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यदि इन चीजों को भगवान कृष्ण को अर्पित करके सच्चे हृदय से प्रार्थना की जाए तो वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बांसुरी
बांसुरी 
भगवान कृष्ण को बांसुरी अत्यंत प्रिय है। वे बांसुरी को सदैव अपने पास रखते थे। उनकी हर प्रतिमा और तस्वीर में भी वे सदैव बांसुरी धारण किए रहते हैं। भगवान कृष्ण जी बांसुरी बजाते थे तो ग्वाल, बाल, और गोपियों का साथ जीव-जंतु भी मंत्र मुग्ध हो जाते थे। पूरे वातावरण में जैसे हर तरफ प्रेम की बयार बहने लगती थी। घर में पूजा स्थान पर कृष्ण जी के साथ बांसुरी अवश्य रखनी चाहिए। इसके अलावा विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
मोर पंख
मोरपंख
भगवान श्रीकृष्ण अपने माथे पर और मुकुट में मोर पंख धारण करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार मईया यशोदा जब भगवान कृष्ण का श्रंगार करती थी तब वे सदैव उनके माथे पर मोर पंख लगाती थी। मोरपंख के बिना भगवान कृष्ण का श्रंगार अधूरा माना जाता है। भगवान कृष्ण को मोरपंख अर्पित करने से आपके जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। घर में मोरपंख रखने से नकारात्मकता का भी नाश होता है।

4 of 6
Vyjayanthi Ki Mala
वैजयंती माला 
भगवान श्रीकृष्ण सदैव अपने गले में वैजयंती की माला धारण किए रहते हैं। उनकी आरती में भी इस बात का उल्लेख मिलता है। यह उनके प्रमुख आभूषणों में से एक है। भगवान श्रीकृष्ण को वैजयंती की माला अवश्य अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा स्वयं के गले में वैजयंती माला धारण करने से आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन

5 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी
भगवान कृष्ण विष्णु जी का ही अवतार हैं, इसलिए उन्हें तुलसी भी प्रिय है। वृंदावन का नाम तुलसी के नाम पर ही पड़ा है, क्योंकि तुलसी के वृंदा भी कहा जाता है। भगवान कृष्ण को तुलसी भी अर्पित करनी चाहिए। इससे वे प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
चंदन का तिलक
भगवान कृष्ण की पूजा करते समय उन्हें चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें पीले रंग का पीतांबर अर्पित करना चाहिए। इन सभी चीजों को भगवान कृष्ण की पूजा में अर्पित करके आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें