भगवान श्री कृष्ण, जगत के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु के अवतार थे। कृष्ण जी ने बचपन से ही अपनी लीलाओं से लोगों भक्तों के स्नेह देने के साथ उनकी रक्षा भी की। इन बाल स्वरूप का पूजन निसंतान दंपतियों के लिए बहुत शुभफलदायक माना जाता है तो वहीं प्रेम करने वाले लोग भी भगवान कृष्ण में आस्था रखते हैं। कृष्ण जी का मनोहारी स्वरूप बहुत ही मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। वे अपने भक्तों से बहुत स्नेह रखते हैं। भक्त की रक्षा हेतु श्री कृष्ण हमेशा उपस्थित होते हैं। जन्माष्टमी पर तो कृष्ण जी की पूजा की ही जाती है इसके अलावा बुधवार के दिन इनकी पूजा करना शुभ रहता है। यह तो सभी जानते हैं कि भगवान कृष्ण को दूध, दही और माखन-मिश्री बहुत ही प्रिय था। इसके साथ भी भगवान कृष्ण की अन्य कुछ चीजें भी बहुत प्रिय हैं, इन चीजों को अर्पित करके आप भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यदि इन चीजों को भगवान कृष्ण को अर्पित करके सच्चे हृदय से प्रार्थना की जाए तो वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।