फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nushrat Bharucha Birthday: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' नुसरत भरुचा के फोटोशूट होते हैं बेहद ग्लैमरस, देखिए तस्वीरें

Sun, 17 May 2020 02:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरुचा का 17 मई को जन्मदिन होता है। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल में काम कर चुकी नुसरत अक्सर ही अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्यार का पंचनामा से फिल्मों में अभिनय की शुरूआत करने वाली नुसरत दरअसल 14 साल पहले ही फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म 'जय मां संतोषी' से बॉलीवुड में कदम रखा। आगे की स्लाइड में देखिए नुसरत भरुचा के ग्लैमरस फोटोशूट।


 
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में बॉटल ग्रीन रंग थाई हाई स्लिट गाउन को पहन सुर्खियां बटोरने वाली नुसरत इस गाउन में काफी ग्लैमरस दिख रहीं थी। नुसरत ने वन शोल्डर गाउन पहना था जिसकी स्लिट कमर के पास से थी। नुसरत भरुचा की इस ग्लैमरस लुक की तस्वीरें काफी ज्यादा इंटरनेट पर वायरल हुई थी।


 
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : instagram
फिल्मों में कम ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली नुसरत फोटोशूट में बोल्ड लुक में अक्सर ही दिख जाती हैं। सफेद हॉल्टर नेक टॉप और प्रिंटेड शार्ट्स में नुसरत के वेकेशन की ये तस्वीर काफी खूबसूरत है। साथ ही हैट और शेड्स लगाए उनका लुक भी जबरदस्त दिख रहा है।

 


 

4 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : instagram
नुसरत अक्सर ही अवॉर्ड फंक्शन में बोल्ड लुक में नजर आती हैं। आइफा अवॉर्ड के लिए न्यूड शेड के ट्रेंडी फ्लोरल गाउन को पहने नुसरत बला की खूबसूरत लग रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : instagram
वहीं मनीष मल्होत्रा के इस फेदर ऑफ शोल्डर बीड्स गाउन को पहने नुसरत ने रैंप वॉक किया था। सेमी ट्रांसपैरेंट गाउन में तैयार नुसरत का ये लुक काफी बोल्ड दिख रहा है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें