फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो जी! अब नोरा फतेही ने ले लिया इतना महंगा बैग, कीमत सुन नहीं होगा यकीन

Thu, 17 Dec 2020 06:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram fan page
नोरा फतेही हर दिन फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना रही हैं। फिर वो चाहे उनकी स्टेज पर परफार्मेंस हो या फिर वीडियो एलबम। अपने डांस मूव्स के साथ ही अब वो फैशन के मामले में भी नंबर एक हो गई हैं। डांस रिएलिटी शो से काफी सारी सुर्खियां बटोर चुकीं नोरा ने स्टेज पर साड़ी पहन फैंस का दिल लूटा था। लेकिन उनके कैजुअल आउटफिट भी कुछ कम गॉर्जियस नही होते। पिछले दिनों काम के सिलसिले में नजर आईं नोरा की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। वहीं अब इन तस्वीरों में लिए हैंडबैग की कीमत सुन सभी हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram fan page
दरअसल, कैमरे में कैद हुईं नोरा ने गुलाबी रंग का वन शोल्डर टॉप पहन रखा था। जिसके ऊपर सफेद रंग की स्ट्राईप्स बनी हुई थी। वहीं इस वन शोल्डर टॉप की एक स्लीव शर्ट के लुक से मैच करती हुई थी। जबकि इस खूबसूरत टॉप के साथ ब्राइट ऑरेंज कलर की बैगी पैंट को मैच किया गया था। वहीं नोरा ने इस शानदार लुक को स्ट्रैपी हील्स के साथ ग्लैमरस बना दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
वहीं बात करें नोरा के मेकअप और हेयर स्टाइल की तो हमेशा की तरह नोरा सटल मेकअप और पिंक लिप्स में पोज देती दिखीं। आंखों में काजल और साइड पार्टीशन हेयर डू के साथ नोरा बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

4 of 4
fashion - फोटो : website
नोरा ने अपने इस बॉस लेडी वाले लुक को पूरा करने के लिए राउंड शेप का लुइस विटॉन का हैंड पर्स ले रखा था। जिसकी कीमत यूएस डॉलर में 4850 है जो कि भारतीय रुपये के अनुसार 3,57,176 है। वैसे तो नोरा अपने स्टाइलिश और डिजाइनर ड्रेसेज से बॉलीवुड से लेकर फैंस के दिलों में जगह बना ही रही हैं। वहीं अब इतने महंगे पर्स के साथ नोरा फतेही करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें