नोरा फतेही फैंस को इंप्रेस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। बात चाहे किसी इवेंट की हो या फिर कैजुअल आउटिंग की, हर बार वो अपने स्टाइल का पूरा ध्यान रखती हैं। जिससे हर किसी की निगाहें बस उन पर ही अटक जाती हैं। डांसर और एक्टर नोरा का कमाल का लुक एक बार कैमरे में कैद हुआ जब वो काम के सिलसिले में म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के ऑफिस के बार स्पॉट हुईं।