फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोरा फतेही के लेगकट ड्रेस ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, 15 मिनट में तीन लाख से अधिक फैंस ने किया लाइक

Sun, 28 Mar 2021 03:27 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंस्टाग्राम पर लाइक्स की बहार आ गई - फोटो : instagram/Nora Fatehi

शनिवार की शाम जैसे ही नोरा ने अपने विमल ईलायची फिल्मफेयर अवार्डस के लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, उनके इंस्टाग्राम पर लाइक्स की बहार आ गई। दरअसल नोरा ने लेगकट ड्रेस में साइड पोज देते हुए शानदार तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें हरबार की तरह नोरा बेहद आकर्षक लग रही हैं। यूं तो नोरा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें डालती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने बड़े दिनों बाद किसी पार्टी वियर ड्रेस में कोई तस्वीर पोस्ट की है। अगली स्लाइड्स से देखिए नोरा फतेही का ये बेहतरीन अंदाज। 

विज्ञापन

2 of 6
नोरा फतेही लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram

ऐसा है नोरा का आउटफिट
नोरा ने सिल्वर कलर का चमकीला बॉडीकॉन ड्रेस पहना है जिसमें बाएं पैर पर कट है। सिलवटों वाले पैटर्न में बना ये गाउन फ्लोर पर भी बहुत नीचे तक जा रहा है। गाउन का गला गहरा है और आगे की ओर खूबसूरत डिजाइन वाली एक चमकीली पट्टी भी है। गाउन में डीप बैक भी है। गाउन को जिस स्ट्रीप ने गले से थाम रखा है वो पट्टी ट्रांसपरेंट कपड़े और वर्क वाले कपड़े का कॉम्बिनेशन है। 

विज्ञापन

3 of 6
कानों में छोटे-छोटे टॉप्स हैं - फोटो : instagram

जबरदस्त है नोरा का लुक
नोरा अपने इस लुक को सिलेक्टेड जूलरी के साथ पूरा कर रही हैं। नोरा ने हाथों में दो अलग-अलग रत्नों की अंगुठियां पहनी हैं। कानों में छोटे-छोटे टॉप्स हैं। सिल्वर रंग की हाई हिल्स ऊपर से लेकर नीचे तक नोरा को पूरा एक सा दिखा रही है। गले में सामने की ओर ड्रेस में डिजाइन होने के कारण गले में कुछ नहीं पहना है। 

4 of 6
नोरा का मेकअप बिल्कुल उनके ड्रेस के अनुसार है - फोटो : instagram

हाइलाइटर का किया है बहुत अच्छे से इस्तेमाल
नोरा का मेकअप बिल्कुल उनके ड्रेस के अनुसार है। सिल्वर ड्रेस के साथ पिंक लिपस्टिक बहुत सही जा रही है। आंखों को भी पिंक शेड से सजाया है। गाल, सिर और नाक पर शीमरी हाइलाइटर का उपयोग किया है। बालों को हल्के कर्ल्स देते हुए एक तरफ से आगे और दूसरी तरफ से पीछे की ओर रखा है। 

विज्ञापन

5 of 6
कुछ ही मिनटों में पोस्ट पर लाखों कमेंट आ गए - फोटो : instagram/Nora Fatehi

ईशा मेगन एक्टन ने किया है कमेंट
नोरा ने जैसे ही तस्वीर साझा की फैंस ने धड़ल्ले से कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में पोस्ट पर लाखों कमेंट आ गए। फुटबॉल रिपोर्टर और स्पोर्टस प्रेजेंटर ईशा मेगन एक्टन ने नोरा की तस्वीर पर 'ओ एम जी' कमेंट करते हुए बिल्ली और दिल की इमोजी साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शानदार साइड पोज दिया है - फोटो : instagram/Nora Fatehi

तेजस नेरूरकर ने किया है शूट
नोरा ने ग्रीन बैकग्राउंड में सिर पर हाथ रखते हुए बहुत ही शानदार साइड पोज दिया है। यह शानदार फोटोशूट तेजस नेरूरकर ने किया है।  नोरा को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मनेका हरिसिंघानी ने यह लुक दिया है। मेकअप और हेयरस्टाइल पर काम नम्रता सोनी ने किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें