अभिनेत्री, मॉडल और डांसर नोरा फतेही की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। नोरा अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रखती हैं। हाल ही में उन्हें सफेद रंग की सेक्सी बॉडीकॉन ड्रेस में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। नोरा ने अपने इस लुक से इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा दी थी। वैसे ते पहली बार नहीं है, जब नोरा हद से ज्यादा बोल्ड लुक में नजर आई हैं। नोरा अक्सर अपनी खूबसूरती, बोल्डनेस और ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। नोरा फतेही ने एक बार फिर अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने फिल्म फेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों को देख फैंस की आंखें खुली की खुली रह गयीं हैं। नोरा फतेही का ये नया बोल्ड लुक आप भी जरूर देखिए।