फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना करीना ना जान्हवी कपूर, टीवी की इन हसीनाओं का सफेद साड़ी में लुक हुआ था वायरल

Thu, 22 Apr 2021 05:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सफेद साड़ी में लिपटी हसीनाओं के खूबसूरत लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
बीटाउन की हसीनाएं फैशन के मामले में हमेशा ही आगे रहती है। वहीं आम लड़कियां भी इनसे स्टाइल इंस्पिरेशन लेती हैं। लेकिन अब केवल बीटाउन की हसीनाएं ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे की एक्ट्रेस भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वहीं कई बार उनका स्टाइल लोगों को खूब पसंद भी आता है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सफेद साड़ियों का क्रेज बीटाउन गलियारे में कुछ ज्यादा ही है। जिसमे करीना कपूर से लेकर जान्हवी कपूर तक अपने जलवे दिखा चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
nia sharma - फोटो : instagram
लेकिन जब टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा और गौहर खान सफेद साड़ी में स्टेज पर उतरीं तो उनका लुक जमकर वायरल हुआ। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

3 of 6
nia sharma - फोटो : instagram
एक्ट्रेस निया शर्मा अवॉर्ड शो के दौरान सफेद रंग की लैस वाली साड़ी पहने नजर आईं। जिसमे उनका सेसी लुक इतना जबरदस्त था कि उन पर से नजरें हटाना भी मुश्किल हो रहा था। बैकलेस ब्लाउज और स्लीवलेस लुक इसे खास बना रहा था। सैटिन ब्लाउज और उस पर बना डीप नेक निया के लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा था। 

4 of 6
nia sharma - फोटो : instagram
वहीं निया ने अपने इस लुक को बोल्ड बनाने के लिए ड्यूई मेकअप के साथ ऑरेंज रंग की लिपस्टिक का चुनाव किया था। साथ में मेसी वेट हेयर काफी आकर्षक थे। निया का इतना लाउड मेकअप सिंपल सी सफेद साड़ी के साथ जंच रहा था और उन्हें बिल्कुल हटके लुक दे रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
gauhar khan - फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ गौहर खान सफेद रंग की साड़ी में क्लासी लुक में नजर आईं। गौहर का ये लुक किसी इवेंट के लिए था। जॉर्जेट और शिफॉन की साड़ी पर रेशमी धागों से वर्क किया गया है। साड़ी के बॉर्डर से लेकर पल्लू तक हर जगह चिकनकारी वर्क है। जो साड़ी को क्लासी लुक दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौहर खान की खूबसूरत साड़ी - फोटो : instagram
वहीं इस साड़ी के साथ पहना ब्लाउज भी मैचिंग का था। जिसकी स्पैगेटी स्लीव इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी लग रही थी। जबकि सफेद रंग की साड़ी पर ग्रीन कलर और कुंदन का चोकर नेकपीस बेहद आकर्षक लग रहा था। स्मोकी आईज और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ गौहर की हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें