फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल जोड़े में सजी यामी गौतम की एक और तस्वीर आई सामने, दुल्हन लुक हो रहा वायरल

Mon, 07 Jun 2021 12:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
yami gautam wedding - फोटो : instagram
बीते शु्क्रवार को अभिनेत्री यामी गौतम ने शादी की खबर सुना फैंस को चौंका दिया था। इसके साथ ही लगातार वो सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। जिसे देखने से पता चल रहा है कि ये शादी काफी निजी समारोह था। जिसमे शादी की हर रस्म को काफी रीति-रिवाज के साथ निभाया गया। वहीं अब यामी गौतम की शादी के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे वो नई-नवेली दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। शादी के लिए रेडी यामी वैसे तो काफी सिंपल ब्राइडल बनीं थी। जिसमे लाल साड़ी के साथ चुनरी और गोल्डन ज्वैलरी शामिल थी। लेकिन शादी के बाद उनका खूबसूरत लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। एक दिन पहले ही माथे में सिंदूर और लाल चूड़ा के साथ यामी की हरी साड़ी वाली तस्वीर सामने आई थी। अब इस बार वो लाल साड़ी में रेडी हुई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
yami gautam wedding - फोटो : instagram
दरअसल. यामी अपनी नई नवेली दुल्हन वाले लुक को काफी एंज्वॉय कर रही हैं। तभी तो एक के बाद एक उनका खूबसूरत लुक सामने आ रहा है। वायरल तस्वीरों में यामी सुर्ख लाल रंग की सिल्क की साड़ी में रेडी हैं। जिस पर गोल्डन जरदोजी का हैवी बॉर्डर बना है। वहीं पूरी साड़ी पर गोल्डन बूटियों का काम किया गया है। वहीं बात करें मेकअप की तो यामी माथे पर लाल सिंदूर और लाल बिंदी के साथ ही गोल्डन ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
yami-gautam-weddin - फोटो : yami-gautam-weddin
लेयर्ड वाले गोल्डन नेकपीस के साथ एंटिग ईयररिंग्स और लाल लिपस्टिक यामी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं उनका ये लुक न्यू ब्राइड के लिए फैशन इंस्पिरेशन की तरह है। वैसे यामी के इस लुक को देख एक बात तो साफ है कि नई-नवेली दुल्हन के लिए लाल रंग के जोड़े वाला लुक कभी फैशन से आउट नही होता। 

4 of 5
bride - फोटो : instagram
तभी तो बीटाउन की हसीनाएं शादी के बाद अक्सर ही लाल जोड़े में नजर आ ही जाती हैं। अनुष्का शर्मा ने भले ही शादी के लिए पेस्टल पिंक लहंगा चुना हो। लेकिन बारी जब रिसेप्शन की आई थी तो दिल्ली के रिसेप्शन में वो लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने नजर आईं थीं। वहीं साथ में मांगभर के सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Social media
वहीं दूसरी तरफ दो महीने पहले ही दीया मिर्जा ने अपने शादी के लिए लाल रंग की सिल्क की साड़ी का ही चुनाव किया था। जिसके बाद वो मीडिया के सामने इस लाल जोड़े में ही सामने आईं थी और उनका ये लुक काफी वायरल हुआ था। अब इस बार यामी गौतम का ये नई-नवेली दुल्हन वाला लुक भी उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें