alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट की शेडेड बांधनी प्रिंट
आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी सारी साड़ी के साथ नजर आईं थीं। जिसके लुक को देख स्टाइल टिप्स ली जा सकती है। आलिया भट्ट ने लाल, नारंगी और पीले रंग की शेड वाली इस साड़ी को खूबसूरत लाल रंग के स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिसके साथ माथे पर छोटी सी बिंदी और कानों में गोल्डन झुमके बिल्कुल परफेक्ट लग रहे थे। अगर आप त्योहारों के सीजन में रेडी होना चाहती हैं तो ये लुक आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।