फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Party: नए साल की पार्टी में पहनें जंपसूट, मिलेगा परफेक्ट पार्टी लुक

Thu, 22 Dec 2022 01:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jumpsuit - फोटो : instagram
दिसंबर खत्म होने और नया साल आने में अब कुछ ही हफ्ता बचा है। ऐसे में आप जरूर दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बना रही होंगी। पार्टी में बनठन कर जाने का प्लान है तो अपने लिए खास आउटफिट का चुनाव करें। जिससे दोस्तों की भीड़ में हर किसी की नजरें आप पर ही ठहर जाएं। वैसे तो शार्ट ड्रेस और ब्लिंगी ड्रेसेज हर लड़की पहनना चाहती है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कुछ नया और हटके ट्राई करना। तो नए साल के जश्न के लिए इस तरह के जंपसूट को चुनें। ये ना केवल स्टाइलिश दिखेंगे बल्कि आपको ठंड से भी बचाकर रखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
jumpsuit - फोटो : instagram
शिमरी जंपसूट
न्यू ईयर पार्टी के लिए आप चाहें तो जैकलीन फर्नांडिज की तरह न्यूड शेड के जंपसूट को चुनें। हॉल्टर नेक डिजाइन के जंपसूट आपको कंफर्टेबल बनाकर रखेंगे और स्टाइल में भी कमी नहीं आएगी। पार्टी से बाहर निकलकर आप चाहें तो इस पर लेदर जैकेट पहनकर खुद को ठंड से भी बचा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
jumpsuit - फोटो : instagram
लेदर जंपसूट
ठंड के दिनों में लेदर काफी खूबसूरत लगते हैं क्योंकि ये स्टाइलिश भी होते हैं और ठंड से भी बचाते हैं। तो आप चाहें तो लेदर जंपसूट को भी पार्टी के लिए चुन सकती हैं। पिंक शेड का ये जंपसूट जैकलीन की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। तो क्यों ना इस बार पार्टी में आप भी गुलाबो बनकर लाइमलाइट चुराएं। 

4 of 5
लैस वाला जंपसूट - फोटो : instagram
लैस वाला जंपसूट
लैस की डिटेलिंग काफी क्लासी लुक देती है। अगर आप चमकीले कपड़ों से हटके कुछ पहनना चाहती हैं तो लैस की डिटेलिंग वाले जंपसूट को ट्राई करें। मार्केट में आपको लैस वाले जंपसूट मिल ही जाएंगे। जिसे आप हीरोइनों की तरह बेल्ट के साथ पेयर करें और स्टाइलिश लुक पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jumpsuit - फोटो : instagram/katrinakaif
डेनिम जंपसूट
अगर दोस्तों के साथ आप डे पार्टी कर रही हैं और मूवी की प्लानिंग कर रही हैं तो डेनिम जंपसूट भी स्टाइलिश लुक देंगे। जान्हवी कपूर की तरह बिल्कुल फिटिंग के जंपसूट को ट्राई करें। फ्रंट जिप डिजाइन के साथ ये जंपसूट स्टाइलिश दिख रहा है। जिसे आप चाहें तो पम्प्स या फिर स्नीकर्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। ये दोनों तरीके से स्टाइलिश लुक ही देगा। 
तो इस बार नए साल के जश्न में आप जंपसूट को पहनें। ट्रेंडी लुक के साथ ही आप कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें