शादी के मौके पर हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। कई दिनों तक चलने वाली रस्म में हर फंक्शन के लिए अलग-अलग लुक में तैयार होते हैं। भले ही कई सारे डिजाइन वियर का ट्रेंड आ गया हो लेकिन साड़ी लड़कियों की पहली पसंद रहती है। अगर शादी के दिन वाले फंक्शन में आप भी साड़ी पहनने वाली हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
इन दिनों फ्लोरल पैटर्न का क्रेज है। दिन के फंक्शन में फ्लोरल साड़ी खूबसूरत लगती है। अगर आप फ्लोरल साड़ी को पहनने वाली हैं तो इन खास बातों को ध्यान में रखें।